CM फडणवीस, राहुल गांधी 
मुंबई

फडणवीस ने राहुल गांधी की हिटलर के मंत्री से की तुलना, बोले- उनकी सबसे बड़ी कला सफाई से झूठ बोलना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना हिटलर के मंत्री जोसेफ गोएबल्स से की।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस 'हाइड्रोजन बम' का दावा किया था, वह पूरी तरह 'फुस्स बम' निकला। नतीजा ये रहा कि 'पहाड़ खोदने पर चूहा भी नहीं निकला।'

फडणवीस ने राहुल गांधी को 'सीरियल झूठा' बताते हुए कहा, "उनकी सबसे बड़ी कला सफाई से झूठ बोलना है। वे बार-बार झूठ बोलकर उसे सच बनाने की कोशिश करते हैं। यह वही तकनीक है जो हिटलर के मंत्री इस्तेमाल करते थे।"

फडणवीस ने यह भी दावा किया कि चुनाव आयोग राहुल गांधी को कई बार नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन उन्होंने अब तक कोई ठोस सबूत या दस्तावेज पेश नहीं किया। सिर्फ भाषणों और मीडिया में आरोपों की राजनीति चल रही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "राहुल गांधी जनता को गुमराह कर रहे हैं। वह संविधान, न्यायपालिका और चुनाव आयोग जैसे लोकतंत्र के स्तंभों का निरंतर अपमान कर रहे हैं, लेकिन जनता अब जागरूक है, वह ऐसे झूठों से प्रभावित नहीं होती।"

फडणवीस ने बिहार चुनाव को लेकर भी राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बिहार की जमीनी हकीकत और जनता की भावना का कोई अंदाजा नहीं है। बिहार की जनता पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और वही चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

वहीं दूसरी ओर पुणे में बंजारा समाज ने जोरदार आंदोलन छेड़ा है। उनकी मांग है कि समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग में शामिल किया जाए और आरक्षण का लाभ दिया जाए।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे शंकर राठौर ने बताया कि हैदराबाद गजट में बंजारा समाज को आदिवासी के रूप में मान्यता दी गई है, इसलिए हमें भी एसटी आरक्षण मिलना चाहिए।

इस मांग को लेकर शिवाजीनगर से जिलाधिकारी कार्यालय तक एक पैदल मोर्चा निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। बंजारा समाज ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना गया तो यह आंदोलन राज्यव्यापी रूप लेगा। -एजेंसी इनपुट के साथ

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल