CJI बीआर गवई (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

CJI गवई का विवादित AI वीडियो वायरल, नवी मुंबई में FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

CJI BR Gavai: खारघर पुलिस ने चीफ जस्टिस बी.आर. गवई का अपमान करने वाले एआई वीडियो पर ‘किक्की सिंह’ और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। वीडियो की IT और SC/ST एक्ट के तहत जांच की जा रही है।

आकाश मसने

CJI Gavai controversial AI video News: नवी मुंबई के खारघर पुलिस स्टेशन में सोशल मीडिया पर देश के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई का अपमान करने वाले एक AI वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ‘किक्की सिंह’ नामक सोशल मीडिया अकाउंट धारक और इस वीडियो को बनाने, संपादित करने, पोस्ट करने तथा साझा करने में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह वीडियो साझा किया था, जो एआई तकनीक से तैयार किया गया था। इसमें मुख्य न्यायाधीश का अपमानजनक चित्रण किया गया है।

जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित वीडियो बरामद कर लिया है और सोशल मीडिया कंपनी को ईमेल भेजकर इस वीडियो को तत्काल हटाने की मांग की है। अधिकारियों के मुताबिक, इस वीडियो के प्रसार से समाज में नफरत और भ्रम फैलाने की कोशिश की गई थी।

क्या है शिकायत का आरोप?

शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट में कहा कि आरोपी ने यह वीडियो न केवल मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई, बल्कि अनुसूचित जाति समुदाय के एक वरिष्ठ न्यायाधीश के प्रति घृणा और हीन भावना फैलाने के उद्देश्य से तैयार किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह कृत्य समाज में वैमनस्य फैलाने और सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस घटना से उनकी भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।

SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

खारघर पुलिस ने मामले में अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि वीडियो बनाने, एडिट करने, पोस्ट करने और इस पर प्रतिक्रिया या इमोजी के माध्यम से प्रोत्साहन देने वाले सभी व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

फिलहाल, पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से वीडियो का स्रोत और डिजिटल साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उधर, सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई से दुर्व्यवहार करने वाले वकील राकेश किशोर का टेंपरेरी रजिस्ट्रेशन और एंट्री पास रद्द कर दिया है। इससे स्पष्ट है कि न्यायपालिका के सम्मान से जुड़ी किसी भी घटना पर सख्त कार्रवाई का रुख बरकरार रहेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला