file 
मुंबई

बोरीवली के इस इलाके में पानी का संकट, नागरिक त्रस्त

ओम प्रकाश

मुंबई: मुंबई का जलापूर्ति करने वाले तालाब इस बार लबालब हो चुके हैं। तालाबों में इतना पानी है कि अगले साल अक्टूबर तक पानी की कोई कमी नहीं होगी। उसके बाद भी बोरीवली में लोगों को पानी संकट (Water Crisis) का सामना करना पड़ रहा है। बोरीवली (Borivali) में पानी नहीं होने से लोगों को गुस्सा बीएमसी प्रशासन के प्रति बढ़ता जा रहा है। 

बोरीवली में दिवाली त्योहार के समय से ही लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। बोरीवली के रवि किरण सोसायटी, मकवाना नगर सोसायटी, सीतामहल सोसायटी, कार्टर रोड नंबर-5, ब्लू स्काय बिल्डिंग के अलावा कार्टर रोड नंबर 2, 3 और 4 में पिछले एक महीने से पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। पानी सप्लाई का प्रेशर नहीं होने से लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी की समस्या को लेकर आर मध्य वार्ड में बार-बार शिकायत के बाद भी प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 

अब आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे

स्थानीय निवासी संदेश जंगम ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर हमने पूर्व नगरसेवक विद्यार्थी सिंह से मुलाकात की थी।  विधार्थी सिंह ने भी बीएमसी से पानी की समस्या तुरंत हल करने के लिए अधिकारियों से मिले, लेकिन फिर भी पानी नहीं आ रहा है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि अब आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। 

25 अक्टूबर तक तालाबों में पानी की स्थिति   

 वर्ष   जमा पानी    प्रतिशत
2022140846697.31
2021  1398424     96.62
2020 137597095.07

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!