लोकल ट्रेन में मारपीट (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

किन्नरों ने मिलकर युवक को पीटा, मुंबई लोकल में फ्री-स्टाइल फाइट का वायरल VIDEO देख चौक गए नेटिजन्स

Mumbai Local Train Fight Video: चर्चगेट-विरार लोकल में दो किन्नरों और एक युवक के बीच चलती ट्रेन में मारपीट का वीडियो वायरल। विवाद की वजह स्पष्ट नहीं, रेलवे मामले की जांच में जुटा।

आलोक उमाकृष्ण

Mumbai Local Train Fight Video Viral: मुंबई लोकल में एक बार फिर चलती ट्रेन के भीतर मारपीट का मामला सामने आया है। चर्चगेट-विरार लोकल में दो किन्नरों और एक युवक के बीच हुई फ्री-स्टाइल फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से डिब्बे में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, विवाद किस बात पर शुरू हुआ, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। रेलवे प्रशासन वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है।

पिछले कुछ दिनों से मुंबई लोकल लगातार विवादों के कारण चर्चा में है। कुछ दिन पहले लोकल में दो युवकों पर जानलेवा हमला हुआ था। वहीं, दो समूहों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। इन घटनाओं के बीच अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दो किन्नर एक यात्री की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, मारपीट की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो में चलती ट्रेन के भीतर दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई होती दिखाई दे रही है। घटना के कारण डिब्बे में मौजूद अन्य यात्रियों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।

चर्चगेट-विरार लोकल का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन के पुरुष डिब्बे में हुई मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्रियों के बीच तीखी बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंचता दिखाई देता है। आशंका जताई जा रही है कि भीड़भाड़ के बीच खड़े होने की जगह या धक्का लगने जैसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते लात-घूंसों की मारपीट में बदल गया। इस दौरान कुछ यात्री झगड़ा शांत कराने की कोशिश करते नजर आते हैं, जबकि कुछ लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई देते हैं।

हाल के दिनों में मुंबई लोकल में बढ़ रही हिंसा की घटनाएं

हाल के दिनों में मुंबई लोकल में मारपीट और हिंसा की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मामूली विवाद गंभीर झगड़ों का रूप ले रहे हैं, जिससे रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इन घटनाओं से यात्रियों में भय का माहौल भी बनता जा रहा है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM