जहर खाकर सीए ने की खुदकुशी (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो) 
मुंबई

3 पन्नों का सुसाइड नोट, ब्लैकमेलिंग के शिकार CA ने की आत्महत्या, मां, कंपनी और..

मुंबई में एक सीए ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट लिया। इस नोट में उन सभी बातों का जिक्र किया, जिसने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

प्रिया जैस

मुंबई: मुंबई में राज लीला मोरे नाम के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने मंगलवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें 2 लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मोरे ने आरोप लगाया है कि इन दो लोगों ने प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

इसके बाद उन्होंने तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान भी किया। सुसाइड नोट में कहा गया है कि राहुल परवानी और सबा कुरैशी ने वीडियो सर्कुलेट करने की धमकी देकर पिछले 18 महीनों में मोरे से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस अधिकारियों की अगर मानें तो राहुल और सबा को पता था कि मोरे ने शेयर मार्केट में भारी निवेश कर रखा है और सीए के तौर पर उसे सैलरी भी अच्छी खासी मिलती है।

3 पन्नों में बयां की व्यथा

धमकी देकर इन लोगों ने मोरे को उनकी कंपनी के अकाउंट से भारी रकम अपने प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने मोरे के कमरे से तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें एक पन्ना मां के नाम, दूसरी पन्ना अपनी कंपनी और साथ काम करने वालों के नाम और तीसरा पन्ना आरोपियों के नाम का है।

पहले पन्ने पर उन्होंने अपनी मां से माफी मांगी है और परिवार से अपनी देखभाल करने के लिए कहा। दूसरे पन्ने पर उन्होंने लिखा, दीपा लखानी, मेरे पास माफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं, क्योंकि मैंने आपका भरोसा तोड़ा है। लेकिन यकीन मानिए कि ये आखिरी बार था। आपका भरोसा तोड़ने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मैंने जो भी धोखाधड़ी की है वो मैंने खुद की है और किसी को कुछ पता नहीं चला।

मैं आज सुसाइड कर रहा हूं - तीसरा पन्ना

तीसरे पन्ने पर मोरे ने अपनी मौत के राहुल और सब को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा, "मैं, राज मोरे आज सुसाइड कर रहा हूं। राहुल परवानी मेरी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है। उसने मेरे साथ धोखा किया और कई महीनों तक ब्लैकमेल किया। उसने मुझे मेरी सेविंग्स खत्म करने पर मजबूर किया और मेरी कंपनी के खाते से पैसे चुराए। राहुल परवानी और सबा कुरैशी मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं।" फिलहाल पुलिस ने राहुल और सबा के खिलाफ जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज

राहुल गांधी भागो मत...NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन- VIDEO

कौन हैं IAS दीप्ति मुखर्जी? जिन्होंने NEET पेपर लीक विवाद के बीच संभाली उच्च शिक्षा सचिव की कमान

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना