मुंबई

म्हाडा में बंपर भर्ती, 565 रिक्त पदों पर होगी नई नियुक्ति

प्रभाकर दुबे

मुंबई. महाराष्ट्र गृहनिर्माण एवं क्षेत्रविकास प्राधिकरण (MHADA) ने अपने विभिन्न विभागों में रिक्त 565 पदों (Post)को भरने के लिए बंपर भर्ती (Bumper Recruitment) शुरू की है।। उम्मीदवारों को ऑनलाइन फार्म (Online Form) भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। उम्मीदवार 17 सितंबर सुबह 11 बजे से 14 अक्टूबर की रात 23,59 मिनट तक आवेदन कर सकेंगे। म्हाडा में इंजीनियरों सहित अन्य अधिकारियों के रिक्त पदों का असर म्हाडा के कार्यों पर पड़ रहा था। म्हाडा नागरिकों को सस्ते आवास उपलब्ध कराने में देश का सबसे बड़ा प्राधिकरण है।

म्हाडा ने अपनी वेबसाइट https://maharaj.gov.in  पर पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। म्हाडा ने रिक्त पड़े पदों की शैक्षिणक और अनुभव योग्यता वेतन एवं आरक्षण से लेकर उम्मीदवार की आयु सीमा सहित वेतन फार्म शुल्क एवं शर्त आदि की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। म्हाडा ने लोगो से विशेष रूप से अनुरोध किया है कि रिक्त पड़े पदों को भर्ती करने के लिए म्हाडा ने कोई सलाहकार अथवा एजेंट आदि की नियुक्ति नहीं की है जिससे किसी व्यक्ति से भर्ती प्रकिया के सम्बंन्ध में बातचीत और  किसी प्रकार का लेनदेन न करें।  

इन रिक्त पदों की है भर्ती

  • कार्यकारी अभियंता- 13 पद 
  • उप अभियंता -   13 पद 
  • प्रशासनिक अधिकारी - 2 पद
  • सहायक अभियंता  -30 पद
  •  जूनियर इंजीनियर आर्किटेक्ट-119 पद
  • जूनियर आर्किटेक्ट असिस्टेंट -6 पद
  • सिविल इंजीनियर असिस्टेंट - 44 पद
  • असिस्टेंट  -  18 पद
  • सीनियर क्लर्क   -73 पद
  • जूनियर क्लर्क   -207 पद 
  • शार्टहैंड टाइपिस्ट - 20 पद
  • सर्वेयर   -11 पद 
  • ट्रेसर    -7 पद 

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा