कुणाल कामरा (कंसेप्ट फोटो, सोशल मीडिया) 
मुंबई

BookMyShow ने कुणाल कामरा को किया बैन तो शिवसेना ने मनाया जश्न, आर्टिस्ट की लिस्ट से भी किया रिमूव

Kunal Kamra Ban From BookMyShow: शिवसेना के नेता राहुल कनाल ने बताया कि 'बुकमायशो' ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का नाम अपने ‘टिकटिंग प्लेटफार्म' और कलाकारों की सूची से हटा दिया है।

प्रिया जैस

मुंबई: कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपने शो में अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जैसे-जैसे ये मामला आगे बढ़ा वैसे-वैस शिवसेना कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी बढ़ा। इसके बाद कुणाल कामरा के शो और जिस प्लेटफॉर्म से लोगों ने शो की टिकट बुक की थी। उस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया था।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 'बुक माय शो' को लेटर लिखकर कुणाल कामरा के शो को बैन करने की मांग की थी। इनकी इस मांग को बुक माय शो ने स्वीकार किया है और कुणाल कामरा से जुड़े सारे कॉन्टेंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। साथ ही कुणाल कामरा को लिस्टेड आर्टिस्ट की लिस्ट से भी हटा दिया है।

‘टिकटिंग प्लेटफार्म' और कलाकारों की सूची से हटाया

शिवसेना के नेता राहुल कनाल ने शनिवार को दावा किया कि 'बुकमायशो' ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का नाम अपने ‘टिकटिंग प्लेटफार्म' और कलाकारों की सूची से हटा दिया है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सोशल मीडिया प्रभारी कनाल ने 'बुकमायशो' के सीईओ आशीष हेमराजानी को इसके लिए धन्यवाद दिया। संपर्क करने पर 'बुकमायशो' की टीम ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

राहुल कनाल ने हेमराजानी को लिखे पत्र में कहा कि वह लगातार समर्थन देने के लिए 'बुकमायशो' की टीम को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शांति बनाए रखने और साथ ही हमारी भावनाओं का सम्मान करने में आपका विश्वास महत्वपूर्ण रहा है।'' उन्होंने कहा कि मुंबई के लोग हर तरह की कला से प्यार करते हैं और उसमें विश्वास करते हैं, लेकिन व्यक्तिगत एजेंडे में नहीं।

राहुल कनाल पर मामला दर्ज

राहुल कनाल पर शिवसैनिकों के साथ मिलकर उस स्टूडियो में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज किया गया था, जहां कामरा ने प्रस्तुति दी थी, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। मुंबई पुलिस ने कामरा को तीन नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहा है, लेकिन वह किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दे रहे हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट