शिक्षा का अधिकार (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

BMC में आरटीई 25% प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

BMC RTE admission 2026-27: बीएमसी ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए आरटीई 25% आरक्षित प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। 323 स्कूलों में 5,939 सीटों के लिए 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

अपूर्वा नायक

RTE Maharashtra school list 2026: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 (आरटीई) के अंतर्गत 25 प्रतिशत आरक्षित प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। यह प्रक्रिया आज से शुरू होकर पूरी तरह ऑनलाइन पद्धति से संचालित की जाएगी।

किन बच्चों को मिलेगा लाभ?

इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी, स्व-वित्तपोषित और बिना अनुदान प्राप्त स्कूलों (अल्पसंख्यक स्कूलों को छोड़कर) में कक्षा पहली अथवा पूर्व-प्राथमिक स्तर पर प्रवेश दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा आठवीं तक निःशुल्क शिक्षा का लाभ मिलेगा।

कितनी सीटें उपलब्ध?

  • बीएमसी क्षेत्र में कुल 323 स्कूलों में 5,939 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।
  • महाराष्ट्र राज्य शिक्षा मंडल से संबद्ध 252 स्कूलों में 4,558 सीटें
  • अन्य शिक्षा मंडलों से संबद्ध 71 स्कूलों में 1,381 सीटें

आवेदन की अंतिम तिथि

आरटीई 25 प्रतिशत प्रवेश प्रक्रिया के लिए पात्र स्कूलों का पंजीकरण पहले ही पूरा हो चुका है। अभिभावक आज से 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

दूध उत्पादकों के लिए राहत की खबर, CM विजय का ऐलान, दूध खरीद रेट में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा

दिल्ली में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटे, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

पेट्रोल पर पारदर्शिता क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने E20 पर सुनवाई से किया इनकार, जानें क्या थी पूरी मांग

India-Brazil TMM Meeting: भारत और ब्राजील के बीच हुई ऐतिहासिक डील, 2030 तक व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल

नेपाल बाढ़ में मद्रास HC के पूर्व जज वी. शिवज्ञानम लापता, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग, CJI से मदद की गुहार