बीएम मेयर रितु तावड़े (डिजाइन फोटो)  
मुंबई

मुंबई में 20 जगहों के बदलेंगे नाम! BMC की पहली सभा में पेश किए जाएंगे 27 प्रस्ताव, देखें पूरी लिस्ट

BMC General Body Meeting 2026: मुंबई महानगरपालिका (BMC) की 4 साल बाद होने वाली पहली सामान्य सभा में 27 प्रस्ताव पेश होंगे। इनमें से 20 सिर्फ सड़कों और पुलों के नाम बदलने से जुड़े हैं।

आकाश मसने

BMC Renaming Proposals: लगभग 4 वर्षों के बाद बीएमसी की पहली सभा आयोजित होने जा रही है। खास बात यह है कि पहली ही सभा में प्रस्तुत किए जाने वाले 27 प्रस्तावों में से 20 प्रस्ताव सड़कों, पुलों और चौकों के नामकरण से संबंधित हैं। 25 फरवरी को सभा के पटल पर स्वीकृति के लिए कुल 27 प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें से कितने प्रस्तावों को मंजूरी देनी है, यह महापौर रितु तावड़े के हाथ में है। हालांकि, पहली ही सभा में 20 प्रस्ताव नामांतरण से जुड़े होने के कारण इस पर हंगामे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

पहली सभा में पेश होंगे 27 प्रस्ताव

बीएमसी प्रशासन ने सामान्य सभा के समक्ष कुल 27 प्रस्ताव रखे हैं, जिनमें से 20 प्रस्ताव शहर के चौकों, सड़कों और पुलों के नामकरण एवं नामांतरण से संबंधित हैं। शेष प्रस्तावों में से तीन प्रस्ताव विभिन्न समितियों में सदस्यों की नियुक्ति से जुड़े हैं, जबकि एक प्रस्ताव फुटपाथ पर काम करने वाले मजदूरों को स्टॉल देने से संबंधित है। चार वर्षों के बाद बीएमसी के चुनाव संपन्न हुए हैं और बीजेपी तथा एकनाथ शिंद के नेतृत्व वाली शिवसेना की सत्ता स्थापित हुई है। महापौर, उपमहापौर, स्थायी समिति और शिक्षा समिति के अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

चुनाव से पहले और बाद के प्रस्तावों को मंजूरी

अब 25 फरवरी की सुबह बीएमसी का बजट प्रस्तुत किया जाएगा और दोपहर में सभा में स्वीकृत नगरसेवकों के नामों की घोषणा की जाएगी। बीएमसी प्रशासन ने बताया कि चुनाव घोषित होने से पहले मनपा प्रशासन ने लगभग 300 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। साथ ही, चुनाव के बाद भी लगभग 50 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है।

इन महत्वपूर्ण स्थानों का बदला जाना है नाम

  • वर्ली स्थित स्विमिंग पूल का नाम 'हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जलतरण तालाब' रखा जाएगा।
  • गोरेगांव पश्चिम, बांगूर नगर में जालनिधि सोसाइटी के पास की सड़क का नाम 'भूदरमलजी धनुका रोड' होगा,
  • लालबाग स्थित बॉम्बे गैस लेन के मैदान का नाम 'योगेश पाटील मनोरंजन मैदान' रखा जाएगा।
  • घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर स्थित फ्लाईओवर का नाम 'छत्रपति शिवाजी महाराज फ्लाईओवर' होगा।
  • काला घोड़ा परिसर के चौक का नाम 'सायमन पेरेस चौक' रखा जाएगा।
  • अंधेरी पश्चिम, बांडिवली हिल स्थित सड़क का नाम 'ॐ शिव शंकर मंदिर मार्ग' होगा।
  • गुलमोहर रोड के पास की सड़क का नाम 'गुलमोहर क्रॉस रोड 7 एक्सटेशन' तथा उसी परिसर की दूसरी सड़क का नाम 'गुलमोहर क्रॉस रोड 7 कनेक्टिंग लैन' रखा जाएगा।
  • अंधेरी पश्चिम, निर्मल होटल के पास की सड़क का नाम 'संगीतकार बप्पी लहरी मार्ग' होगा।
  • मुलुंड कॉलोनी, झूलेलाल मंदिर के पास के चौक का नाम' श्री झूलेलाल भगवान चौक' रखा जाएगा।
  • मालाड पश्चिम स्थित स्विमिंग पूल का नाम 'भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जलतरण तालाब होगा।
  • चेंबूर, संडू गार्डन के पास की सड़क का नाम 'आचार्य श्री महाश्रवण रोड क्रमांक 17' रखा जाएगा।
  • मुलुंड पश्चिम, हिमांशु रॉय और जकरिया रोड पर स्थित चौक का नाम 'आचार्य श्री महाप्रज्ञ चौक' होगा।
  • पवई स्थित जंक्शन का नाम 'भारत रत्न डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर चौक' रखा जाएगा।
  • वीं में डॉ. जीएम भोसले मार्ग और हुतात्मा रमेश देवरुखकर मार्ग के पास के जंक्शन का नाम' रामचंद्र म्हामुंकर मार्ग' होगा।
  • परल में आरएम भट स्कूल के पास की सड़क का नाम 'परलची देवी मार्ग' तथा जैरबाई वाडिया मार्ग के पास की सड़क का नाम 'वसंतराव विष्णु चौकेकर मार्ग' रखा जाएगा।
  • अंधेरी पश्चिम, दत्ताजी सालवी के पास स्थित चौक का नाम 'शेठ के. डी. पोद्दार चौक' और कुर्ला पूर्व स्थित चौक का नाम 'गौतम साबले चौक' रखा जाएगा।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव