रामदास आठवले (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra: विक्रोली पार्क साइट में रामदास आठवले की जनसभा, महायुति उम्मीदवारों के लिए मांगे वोट

Maharashtra News: बीएमसी चुनाव प्रचार के तहत विक्रोली पार्क साइट में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महायुति उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: विक्रोली पार्क साइट में भाजपा-शिवसेना-रिपाई महायुति के संयुक्त उम्मीदवार के प्रचार के लिये केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भारी जनसभा को संबोधित करते हुए विकास कामों को लेकर वोट मांगे।

विक्रोली पार्क साइट में वार्ड क्रमांक 123 में भारतीय जनता पार्टी और महायुति के प्रत्याशी अनिल निर्मले, वार्ड क्रमांक 124 के महायुति शिवसेना के प्रत्याशी ज्योति हारुन खान के लिए आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रामदास आठवले ने क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देते हुए मतदाताओं से इन दोनों प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

आठवले ने राज्य सरकार से मांग की कि एसआरए स्किम में मिलने वाले 300 चौरस फिट के फ्लैट की जगह 450 चौरस फिट का फ्लैट और 2020 तक के झोंपड़ों को सरकार मान्यता देने की व्यवस्था करे। आठवले ने कहा कि झोपड़ों में रहने वाले परिवार बढ़ रहे हैं।

सीएम फडणवीस और डीसीएम शिंदे के नेतृत्व में विकास

सरकार ने 1 जनवरी 2011 तक के झोपड़ों की पात्रता निश्चित की है लेकिन उसे बढ़ा कर 2020 किया जाना चाहिए, साथ ही 300 की जगह 450 चौरस फिट का फ्लैट दिया जाना चाहिए, दोनों वार्डों के लिए आयोजित सभा में आठवले के साथ स्थानीय विधायक राम कदम प्रमुखरूप से उपस्थित थे।

आठवले ने अनिल निर्मले और ज्योति हारून खान के लिए वोट मांगे। आठवले ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के विचारों को छोड़ कर उद्धव कांग्रेस के साथ चले गए, हम उनको मना कर रहे थे उद्धव के हाथ में मसाल तो है, लेकिन जल नहीं रही है।

जब मसाल जलाने के लिये उनके पास तेल नहीं है तो मसाल कैसे जलेगी। एकनाथ शिंदे धनुष बाण चलाने में तेज हैं। स्लम के विकास की योजना लाई गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकास किया जा रहा है। राज्य में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विभिन्न विकास कार्य शुरू हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन