शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

‘मेरा नाम बूथ पर नहीं मिला!’ मुंबई में वोट डालने पहुंचीं प्रियंका चतुर्वेदी ने उजागर की बड़ी सच्चाई

Priyanka Chaturvedi: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मतदान के दौरान आई तकनीकी दिक्कतों को साझा किया और मुंबई के भविष्य को लेकर मतदाताओं से एक भावुक अपील की है। पूरी खबर पढ़ें।

आकाश मसने

Priyanka Chaturvedi Statement : करीब 8 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुंबई की 'लाइफलाइन' कही जाने वाली बीएमसी के लिए मतदान जारी है। इस बीच गोरेगांव स्थित शहीद स्मृति ग्राउंड में वोट डालने पहुंचीं शिवसेना (UBT) की फायरब्रांड सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक ऐसी सच्चाई उजागर की है, जो हर वोटर के लिए सबक है।

"मेरा नाम पुराने बूथ पर नहीं मिला..."

मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि जब वे अपने पुराने और नियमित मतदान केंद्र पर पहुंचीं, तो मतदाता सूची में उनका नाम वहां मौजूद नहीं था। काफी मशक्कत के बाद उन्हें पता चला कि उनका केंद्र बदल दिया गया है और उन्हें दूसरे बूथ पर भेजा गया।

प्रियंका चतुर्वेदी ने मतदाताओं को सलाह देते हुए कहा, "घर से निकलने से पहले अपना बूथ नंबर और मतदाता सूची में नाम ऑनलाइन जरूर चेक कर लें। अगर मुझे समय पर मदद न मिलती, तो शायद मैं आज वोट नहीं डाल पाती। यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि आपका नाम सही सूची में है।"

8 साल का सूखा और मुंबई की 'दिशा-दशा'

सांसद चतुर्वेदी ने जोर देकर कहा कि यह चुनाव सामान्य नहीं है। 8 साल बाद हो रहे इन चुनावों पर पूरे देश की नजर है। प्रियंका के मुताबिक, "ये चुनाव तय करेंगे कि आने वाले सालों में मुंबई की दिशा और दशा क्या होगी। यह शहर केवल कंक्रीट का ढांचा नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की उम्मीदों का घर है।"

मुंबई को 'व्यापार की वस्तु' बनाने पर हमला

प्रियंका चतुर्वेदी ने शहर के विकास मॉडल पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आगाह किया कि मुंबई को केवल एक 'रियल एस्टेट कमोडिटी' (व्यापार की वस्तु) के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंबईकरों को ऐसे प्रशासन की जरूरत है जो उन्हें बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सांस लेने के लिए साफ हवा, खुले मैदान और मध्यम वर्ग के लिए किफायती घर दे सके।

सोशल मीडिया पर 'हिंदू मराठी' मेयर की चर्चाओं के बीच, प्रियंका ने साफ किया कि नागरिकों को अपने शहर के प्रति प्रेम दिखाना होगा और इसे बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदारी से मतदान करना होगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन