मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के साथ बुकी सोनू जलान (सोर्स: एक्स@sachin_inc) 
मुंबई

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और बुकी सोनू जलान की फोटो वायरल, कांग्रेस ने BJP को घेरा, सचिन सावंत बोल- वोट पाने...

Mangal Prabhat Lodha: बीएमसी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की कुख्यात बुकी सोनू जलान के साथ तस्वीर साझा कर नैतिक सवाल उठाए हैं।

आकाश मसने

Mangal Prabhat Lodha Bookie Sonu Jalan Controversy: मुंबई महानगरपालिका चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन (13 जनवरी) राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक विवादित तस्वीर साझा की है, जिसमें महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के साथ मकोका आरोपी बुकी सोनू जलान नजर आ रहा है।

चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमले तेज कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने अपनी पोस्ट के जरिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अब पार्टी चुनाव जीतने के लिए सट्टेबाजों और संदिग्ध अपराधियों का सहारा ले रही है। सावंत ने इस तस्वीर को सार्वजनिक करते हुए मंगल प्रभात लोढ़ा की मौजूदगी पर गंभीर राजनीतिक और नैतिक सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी अब चुनाव में ऐसे लोगों का इस्तेमाल कर रही है, जिनका अतीत आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है।

कौन है सोनू जलान?

सोनू जलान कोई साधारण नाम नहीं है; पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से सट्टेबाजी के काले कारोबार से जुड़ा रहा है। जांच के दौरान पुलिस को उसके संबंध अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके करीबी सहयोगियों से होने के संकेत भी मिले थे। वह भारत में मकोका (MCOCA) जैसी सख्त धाराओं के तहत आरोपी रह चुका है और पिछले एक दशक से अधिक समय से भारत और विदेशों में सट्टा रैकेट का संचालन कर रहा था।

स्पेयर पार्ट्स की दुकान से सट्टेबाजी के 'ग्लोबल' नेटवर्क तक

स्रोतों के अनुसार, सोनू जलान के करियर की शुरुआत बेहद साधारण थी। उसने ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स बेचने से अपना काम शुरू किया था, लेकिन बाद में उसने सट्टेबाजी की दुनिया में कदम रखा। धीरे-धीरे उसने एक विशाल नेटवर्क तैयार किया और पाकिस्तान, अफगानिस्तान, दुबई तथा श्रीलंका जैसे देशों में भी सट्टा लगाने में सक्रिय हो गया। वह न केवल बड़े बुकी नेटवर्क से जुड़ा रहा, बल्कि बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों के भी संपर्क में आया।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन इस पुराने सट्टेबाज के साथ मंत्री की तस्वीर सामने आने से चुनावी माहौल और अधिक गरमा गया है। इस पूरे घटनाक्रम ने चुनाव से ठीक पहले मतदाताओं के बीच चर्चा का नया विषय छेड़ दिया है, जिससे बीजेपी की छवि पर सवाल उठ रहे हैं।

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

चैनल पर भड़काऊ कंटेंट चला तो होगी कार्रवाई! सरकार ने टीवी चैनल को एडवाइजरी जारी की, म्यूट करने को भी कहा

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स