कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ 
मुंबई

BMC Election 2026 से पहले कांग्रेस का हमला, 12 हजार करोड़ की एफडी लूट का आरोप

Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा आरोप लगाया है। वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि बीजेपी महायुति ने मुंबई मनपा की 12 हजार करोड़ की एफडी पर डाका डाला।

अपूर्वा नायक

BMC Election News In Hindi: आगामी बीएमसी चुनाव को देखते हुए प्रमुख राजनीतिक दलों में गरमा गर्मी शुरू हो गई है। आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

कांग्रेस ने एक बार फिर बीएमसी को लूटने का आरोप महायुति सरकार पर लगाया है और कहा है कि महानगरपालिका की लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की फिक्स डिपॉजिट राशि पर बीजेपी महायुति ने डाका डाला है।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने बीजेपी महायुति पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि विकास के नाम पर मुंबईकरों के पैसों की खुली लूट की जा रही है। सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में मुंबई महानगरपालिका ने बैंकों में करीब 90 हजार करोड़ रुपये की फिक्स डिपॉजिट रखी थी।

ठेकेदारों और बिल्डरों का वर्चस्व

सांसद गायकवाड़ ने सवाल उठाया कि स्वास्थ्य विभाग का बजट आखिर कहां जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छ पेयजल की समस्या बनी हुई है, सड़कों की हालत बदतर है और जगह-जगह खुदाई के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।

छह महीने में मुंबई को गड्ढामुक्त करने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महानगरपालिका के स्कूलों को निजी संस्थाओं को सौंधा जा रहा है और पूरे प्रशासन पर ठेकेदारों व बिल्डरों का वर्चस्व है।

74 हजार करोड रुपये के बजट के बावजूद आम मुंबईकरों को कोई लाभ नहीं मिल रहा। गायकवाड़ ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस मनपा में सत्ता में आती है तो इस पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कांग्रेस ने उत्तर भारतीयों के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। जिसमें फेरीवालों के लिए पारदर्शी टाउन वेडिंग कमेटी चुनाव, सभी पात्र विक्रेताओं को डिजिटल लाइसेंस देने, ऑटो-टैक्सी चालकों के कल्याण के लिए सीएनजी स्टेशनों पर विश्राम केंद्र और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधा शुरू करने का वादा किया गया है।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट