दिवाली बोनस (pic credit; social media) 
मुंबई

दिवाली धमाका! BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹31,000 का बोनस, जानिए किसे मिलेगा फायदा

BMC Diwali Bonus: बीएमसी ने दिवाली पर कर्मचारियों के लिए ₹31,000 की अनुग्रह राशि घोषित की है। साथ ही CHV को ₹14,000 और किंडरगार्टन शिक्षकों को ₹5,000 का उपहार भी मिलेगा। नवी मुंबई में ₹34,500 बोनस।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बृहस्पतिवार को दिवाली पर अपने कर्मचारियों को 31,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। बीएमसी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है,‘‘ शिक्षण सहायकों और शिक्षा सेवा कर्मचारियों समेत सहायता प्राप्त निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ-साथ बीएमसी के हर पात्र अधिकारी और कर्मचारी को 31,000 रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी।

शिक्षण सेवकों और शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त) के कर्मचारियों को भी अनुग्रह राशि दी जाएगी।'' विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके अलावा, सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों (सीएचवी) को 14,000 रुपये का 'भाई दूज' उपहार दिया जाएगा, जबकि किंडरगार्टन शिक्षकों और सहायकों को 5,000 रुपये मिलेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने सभी बीएमसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। शिंदे के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बीएमसी और बेस्ट के कर्मचारियों के लिए 31,000 रुपये के बोनस की घोषणा की गई है जबकि ठाणे नगर निगम के कर्मचारियों के लिए यह राशि 24,500 रुपये और नवी मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों के लिए 34,500 रुपये है, जो सबसे अधिक है।

शिंदे, देवेंद्र फडणवीस सरकार में शहरी विकास विभाग भी संभाल रहे हैं। शिंदे के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘उपमुख्यमंत्री ने बोनस पर फैसले के बारे में सभी नगर निकाय प्रमुखों को आदेश जारी कर दिए हैं।''

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह