मुंबई

मुंबई के इस इलाके में चला 100 दुकानों पर BMC का बुलडोजर, दुकानदारों को हुआ नुकसान

ओम प्रकाश

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका के पी उत्तर विभाग ने बुधवार को पठानवाड़ी रोड (Pathanwadi Road ) पर 50 वर्ष से अधिक पुरानी 100 दुकानों (Shops) को बुलडोजर (Bulldozer) से तोड़ दिया। यहां प्रस्तावित 18.30 मीटर रोड को चौड़ा करने के लिए इन दुकानों को तोड़ा गया। बीएमसी की तोड़क कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने जम कर विरोध किया। 

एमएच पठान मार्ग पर लगभग 152 से अधिक दुकानें जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह रोड वाइडनिंग के बीच में आ रही हैं। स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पी नॉर्थ विभाग के अधिकारी रोड़ का मार्किंग फाइनल किए बिना मनमानी तरीके से दुकानों का तोड़ा है। 

महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने स्टे दिया था

महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने दुकानों को नहीं तोड़ने के लिए स्टे दिया था। बीएमसी के साथ सुनवाई में आयोग ने ज्वाइंट निरीक्षण के बाद कार्रवाई करने के लिए कहा था,लेकिन अधिकारी स्वयं को आयोग से भी बड़ा समझ कर उसके आदेश की अवहेलना किए।

बिल्डर के इशारे पर दुकानों को ढहाया

न्यू मालाड व्यापारी मंडल ने आरोप लगाया कि बीएमसी अधिकारी डीजीएस डेवलपर द्वारा सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बचाने के लिए सड़क की मार्किंग स्लम की तरफ बढ़ा रहे हैं। बिल्डर द्वारा  सड़क के हिस्से में बनाए गए अवैध गेट और ओटला को बचाने के लिए सड़क की चौड़ाई झोपडों  की तरफ बढ़ा रहे हैं। डीजीएस बिल्डर को महानगरपालिका DCR रूल 17(2) के तहत रोड़ से 9 मीटर जगह सेटबैक छोड़कर बिल्डिंग बनाना था, लेकिन डेवलपर वहां जगह ही नहीं छोड़ी। सेटबैक की जगह भी कब्जा कर लिया। 

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!