मुंबई में लगे राजनीतिक बैनर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

आचार संहिता लागू होते ही एक्शन मोड़ में BMC, मुंबई में 2,103 राजनीतिक पोस्टर-बैनर हटाए

BMC Action: महानगरपालिका चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू होते ही बीएमसी ने मुंबई में अवैध राजनीतिक प्रचार के खिलाफ अभियान चलाया। अब तक 2,103 पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटाए गए हैं।

आकाश मसने

BMC Remove Political Banners: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से सोमवार को महानगरपालिकाओं के चुनावों की घोषणा किए जाने के बाद आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसलिए राजनीति से जुड़े पोस्टर व बैनर हटाने के लिए बीएमसी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अवैध राजनीतिक विज्ञापनों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के तहत मंगलवार दोपहर 3 बजे तक मुंबई महानगरपालिका के विभिन्न इलाकों में नियमों के विरुद्ध लगाए गए कुल 2,103 राजनीतिक विज्ञापन होर्डिंग्स, बैनर, फ्लेक्स, कियोस्क, स्टिकर, झंडे, चिन्ह, फलक तथा दीवारों पर की गई राजनीतिक प्रचार सामग्री को हटाया गया।

निष्पक्ष चुनाव कराना उद्देश्य

बीएमसी आयुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी भूषण गगरानी के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) अश्विनी जोशी के नेतृत्व में तथा उप आयुक्त (विशेष) चंदा जाधव के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनावी माहौल में किसी भी प्रकार का अनुचित प्रभाव न पड़े और सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर बना रहे।

अभियान जारी रहेगा

जोशी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आचार संहिता लागू होने के बाद महानगरपालिका क्षेत्र में किसी भी प्रकार के राजनीतिक होर्डिंग, बैनर या फ्लेक्स नहीं होने चाहिए। इसके लिए तत्काल कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

वहीं चंदा जाधव ने बताया कि प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी इमारतों के आसपास लगाए गए अवैध विज्ञापनों को प्राथमिकता से हटाया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से महानगरपालिका को सहयोग करने और आगे किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन न करने की अपील की है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में