अटल सेतु से समुद्र में छलांग लगा शख्स ने दे दी जान (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

अटल सेतु से समुद्र में छलांग लगा शख्स ने दे दी जान, बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड

मुंबई में ट्रांस-हार्बर अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक युवक और एक महिला ने अटल सेतु से कुदकर अपनी जान दे दी है। एक व्यक्ति ने बीते 24 जुलाई को कर्ज से परेशान होकर अपनी जान दे दी थी।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में ट्रांस-हार्बर अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या करने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच 35 वर्षीय एक बैंक कर्मी ने ट्रांस-हार्बर अटल सेतु से कूदकर कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पुणे निवासी एलेक्स रेगी के रूप में हुई है। वह एक राष्ट्रीयकृत बैंक में काम करते थे। उसने बताया कि रेगी ने सोमवार को पुल पर अपनी कार रोकी और समुद्र में छलांग लगा दी।

घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई रिकॉर्ड

न्हावा-शेवा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बाद में रेगी का शव बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि रेगी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काम के दबाव में थे, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

पुलिसकर्मियों ने बचाई थी महिला की जान

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में एक महिला को वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अटल सेतु से अरब सागर में गिरने वाली थी। हालांकि एक टैक्सी चालक और चार यातायात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी ने 56 वर्षीय महिला की जान बचा ली।

इससे पहले भी लोगों ने अटल सेतु से लगाई है छलांग

उल्लेखनीय है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक युवक और एक महिला ने अटल सेतु से कुदकर अपनी जान दे दी है। एक व्यक्ति ने बीते 24 जुलाई को कर्ज से परेशान होकर अपनी जान दे दी थी। वह खुद गाड़ी चलाकर अटल सेतु आया था और बीच में गाड़ी खड़ी कर समुद्र में छलांग लगाई थी। जिसके बाद से इस पुल पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इससे पहले भी 43 वर्षीय एक महिला ने इसी पुल से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया थी कि पेशे से डॉक्टर किंजल कांतिलाल शाह अवसादग्रस्त थीं और उनका इलाज चल रहा था।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग