सीएम फडणवीस ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुख (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

सुरों के आसमान का दूसरा तारा भी हुआ लुप्त...सीएम फडणवीस ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुख, दी श्रद्धांजलि

Devendra Fadnavis on Asha Bhosle Death: महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस। बेटे आनंद भोसले ने की पुष्टि। सीएम फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि।

प्रिया जैस

Asha Bhosle Passes Away: महान गायिका आशा भोसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया; उनके बेटे आनंद भोसले ने इस बात की पुष्टि की है। उन्हें अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण यहां भर्ती कराया गया था। इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह पूरे देश और संगीत प्रेमियों के लिए दुख की बात है। भारत के इतिहास में उनकी संगीत की सेवा सभी ने देखी। मंगेशकर परिवार ने हमेशा संगीत की सेवा की। उनमें लता दीदी सुरों का पहला सितारा लुप्त होते हमने देखा और आज दूसरा तारा भी लुप्त हुआ है। बचपन से लेकर 90 की उम्र तक संगीत की सेवा की।"

सीएम फडणवीस ने जताया दुख

सीएम ने आगे कहा, " बचपन से लेकर 90 जन्मदिन पर तीन घंटे कॉन्सर्ट करने वाली दुनिया की एकमेव गायिका रही। शास्त्रिय संगीत से लेकर रॉक म्यूजिक तक उन्होंने हमे दिया। आरडी बर्मन और उन्होंने संगीत को अलग उंचाईयों तक पहुंचाया। 12 हजार से ज्यादा और 20 भाषाओं में गाने गाए। ऐसे में उनका जाना यह बहुत बड़ी हानि है। इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके परिवार के साथ है।"

मुंबई के अस्पताल में थीं भर्ती

आशा भोसले (Asha Bhosle) जी पिछले कुछ दिनों से सीने में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी पोती जनाई भोसले और बेटे आनंद भोसले लगातार उनके साथ थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद, भारतीय संगीत की इस सबसे चमकदार आवाज ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया।

20 भाषाएं 12,000 गानों की विरासत

आशा भोसले (Asha Bhosle) का करियर किसी चमत्कार से कम नहीं था। उन्होंने 1943 में अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था और तब से लेकर आज तक उन्होंने 12,000 से अधिक गाने गाए। 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में अपनी आवाज दी। ‘पिया तू अब तो आजा’ से लेकर ‘दिल चीज क्या है’ तक, हर मूड के गानों को अमर बनाया।

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री