अन्ना हजारे (फाइल फोटो) Social Media
मुंबई

Anna Hazare Hospitalized: अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, रालेगांव सिद्धि से लाए गए बॉम्बे अस्पताल, ICU में एडमिट

Anna Hazare Health: समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें ICU में रखा गया है और एक्यूट वायरल इंफेक्शन का इलाज चल रहा है।

अर्पित शुक्ला

Anna Hazare Health Update: समाजसेवी अन्ना हजारे मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले वह अपने गांव रालेगांव सिद्धि के स्थानीय अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल लाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें एक्यूट वायरल इंफेक्शन है।

बीमारी और बढ़ती उम्र के कारण अन्ना हजारे काफी कमजोर हो गए हैं। उन्हें फिलहाल ICU में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, उनका इलाज संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ डॉ. गौतम भंसाली की निगरानी में किया जा रहा है।

UTI से भी पीड़ित हैं अन्ना

अन्ना हजारे जब बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, तब वह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) से भी पीड़ित थे। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यूरिनरी ट्यूब, ब्लैडर या किडनी में होने वाला एक बैक्टीरियल संक्रमण है। इसके अलावा अन्ना को गंभीर डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी और किडनी से जुड़ी समस्या भी सामने आई थी।

कौन हैं अन्ना हजारे?

अन्ना हजारे देश के प्रसिद्ध समाजसेवी हैं। वह भारत में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं। भारतीय सेना में सेवा देने के बाद उन्होंने अपने गांव रालेगण सिद्धि के विकास का जिम्मा उठाया। जल संरक्षण, ग्राम स्वराज, शिक्षा और नशाबंदी जैसे अभियानों के जरिए उन्होंने गांव को देश के आदर्श गांवों में शामिल कराया।

बता दें कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम अन्ना हजारे की स्वास्थ्य स्थिति का विस्तार से आकलन कर रही है। विभिन्न मेडिकल जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वायरल संक्रमण और डिहाइड्रेशन का उनके स्वास्थ्य पर कितना प्रभाव पड़ा है।

देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों की चिंता बढ़ गई है। उनकी सेहत को लेकर आगे की जानकारी अस्पताल में चल रही मेडिकल जांच और आधिकारिक अपडेट के बाद सामने आने की उम्मीद है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत