अंजलि दमानिया (सोर्स: सोशल मीडिया) (फाइल फोटो ) 
मुंबई

यूबीटी सांसदों के संभावित दल-बदल पर अंजली दमानिया का सवाल, ‘क्या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक खेल है?’

Anjali Damania Questions UBT MPs: शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों के संभावित दल-बदल की अटकलों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाए हैं।

अपूर्वा नायक

Anjali Damania Questions UBT MPs News: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के कुछ सांसदों के संभावित दल-बदल की चर्चाओं के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके पीछे कहीं देवेंद्र फडणवीस बनाम अमित शाह के बीच कोई राजनीतिक एंगल तो नहीं है।

उन्होंने कहा कि सांसदों के अचानक चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली पहुंचने और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की खबरें कई सवाल खड़े करती हैं। सियासी जानकारों का दावा है कि महाराष्ट्र सहित देश की - राजनीति में लगातार बढ़ते देवेंद्र - फडणवीस के कद पर लगाम लगाने के लिए शाह ने शिंदे का कदम बढ़ाने खेल खेला है।

इसी पृष्ठभूमि में दमानिया ने पूछा कि चार्टर्ड फ्लाइट का खर्च किसने उठाया। यदि सांसद केवल शिंदे गुट में शामिल होने जा रहे हैं तो उन्हें पहले अमित शाह से मिलने की जरूरत क्या है। उनके अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे किसी बड़े राजनीतिक समीकरण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट की देरी पर नाराजगी दमानिया ने सुको की कार्यवाही में हो रही देरी पर भी चिंता जताते हुए, कहा कि लोकतंत्र से जुड़े मामलों में विलंब उचित नहीं है। ऐसा हुआ तो संस्थाओं पर लोगों का विश्वास प्रभावित हो सकता है।

लोकतंत्र पर हमला बंद होना चाहिए

  • दमानिया ने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल की समर्थक नहीं हैं, बल्कि लोकतंत्र की समर्थक हैं।
  • उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने उम्मीदवारों को एक विचारधारा, चुनाव चिह्न और उन पर भरोसा करके चुना था।
  • ऐसे में बार-बार होने वाला दल-बदल मतदाताओं के विश्वास पर सीधा आघात है।

जनादेश के साथ हुआ घात

दमानिया ने आरोप लगाया कि जिन नेताओं को मतदाताओं ने शिंदे गुट के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनकर संसद भेजा वही यदि बाद में उसी गुट में शामिल हो जाते हैं तो -यह मतदाताओं के जनादेश का अपमान है। दमानिया ने कहा कि इससे जनता का - लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होता है।

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम