अजित पवार और अंजली दमानिया (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Anjali Damania का बड़ा आरोप, पार्थ पवार जमीन घोटाले पर अजित पवार से इस्तीफा मांगा

Mumbai News: अंजलि दमानिया ने पार्थ पवार पर 40 एकड़ जमीन घोटाले का आरोप लगाते हुए अजित पवार से इस्तीफा मांगा। अजित पवार ने आरोप खारिज किए और कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई होगी।

अपूर्वा नायक

Anjali Damania On Deputy CM Ajit Pawar: सोशल एक्टिविस्ट अंजलि दमानिया ने बुधवार को डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के जमीन घोटाले को लेकर फिर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि 24 घंटे में अजित डीसीएम के अलावा पुणे के पालक मंत्री पद से इस्तीफा दें, नहीं तो वे दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलेंगी और इस मामले की शिकायत करेंगी।

अंजलि ने कहा कि पुणे के 40 एकड़ जमीन घोटाले में अभी तक डीसीएम के पुत्र पार्थ के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है, जिस पर विपक्ष भी लगातार सवाल खड़े कर रहा है।उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि जो डेटा उनके हाथ लगा है, वह महाराष्ट्र को हिलाकर रख देगा। अंजलि ने कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी अजित को डिप्टी सीएम पद से हटाए जाने की मांग की है।

मेरा इस्तीफा मांगने का अधिकार नहीं

डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि आखिर किस अधिकार से अंजलि दमानिया मेरा इस्तीफा माग रही है। उनके पास मेरा इस्तीफा मांगने का कोई अधिकार नहीं है। मैने इस मामले में मुख्यमंत्री फड़णवीस के अलावा प्रमुख नेता को सारी जानकारी दे दी है। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर जी भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मेरे सबूत महाराष्ट्र को हिला देंगे

अंजलि ने कहा कि मेरे हाथ पार्थ पवार की कंपनी अमेडिया एंटरप्राइजेस के खिलाफ ऐसे सबूत लगे हैं, जी महाराष्ट्र को हिलाकर रख देंगे, इस कंपनी ने डेटा सेंटर शुरू करने के लिए अप्लाई किया है। ऐसे में स्टाम्प ड्यूटी माफ करने का कोई सवाल ही नहीं है।

अंजलि के दावे

  • अमेडिया कंपनी के एफिडेविट में, डेटा सेंटर के लिए जमीन और बिल्डिंग को फिक्स्ड वैपिटल के आगे दिखाया गया है। दूसरी मशीनरी कैपिटल 98 लाख दिखाई गई थी।
  • शीतल तेजवानी के साथ बनाई गई डील में 40 एकड़ जमीन अमेडिया कंपनी के डेटा सेंटर और आईटी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5 साल की लीज पर दी हुई दिखाई गई है।
  • पार्थ पवार को बचाने की कोशिश की गई, जबकि तहसीलदार सूर्यकांत येवले को ओस्ट कर लिया गया।
  • पुलिस स्टेशन की डायरी के मुताबिक अमेडिया के कुछ लोग बॉटनिकल गार्डन एरिया में गए और बदतमीजी की। ये लोग पुलिस स्टेशन भी गए। ऐसे लोगों पर टेस्पासिंग का केस दर्ज किया जाना बाहिए।
  • पार्थ पवार की टावर लोकेशन का पता लगाया जाए और सीडीआर निकाला।
  • कैबिनेट मंत्री बावनकुले कह रहे हैं कि मुठे कमेटी है ही नहीं, तो आखिर यह कमेटी किसने बनाई।
  • अजित पवार के परिवार से जुड़े ट्रस्ट को पीपीपी मॉडल के तहत शताब्दी हॉस्पिटल देने की योजना पर भी सवाल खड़े किए गए है।

हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JMM के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह में बिगड़ी थी तबीयत

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद