अंधेरी रेलवे पुल (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Andheri Railway Foot Over Bridge फेरीवालों से मुक्त, महिलाओं की सुरक्षा पर राहत

Mumbai News: अंधेरी पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाले रेलवे पैदल पुल को अवैध फेरीवालों से मुक्त कराया गया। पुलिस ने गश्त बढ़ाई और महिलाओं के उत्पीड़न की शिकायतों के बाद कार्रवाई तेज की।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: शहर में ज्यादातर जगहों पर ऐसी शिकायतें आती रहती हैं कि फेरीवालों के सड़कों पर कब्जा करने की वजह से आम लोग पैदल भी नहीं चल पाते। अब इस संबंध में एक सकारात्मक खबर है।

मुंबई के पहले रेलवे पैदल यात्री पुल को अनधिकृत फेरीवालों से मुक्त कर दिया गया है। पश्चिम रेलवे पर अंधेरी पूर्व को अंधेरी पश्चिम से जोड़ने वाले मुख्य पैदल यात्री पुल को फेरीवालों से मुक्त कर दिया गया है। इस पुल के दोनों ओर अवैध फेरीवालों ने दुकानें खोल रखी थीं।

इस पुल पर युवतियों के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने फेरीवालों को हटाने की कार्रवाई की। बता दें कि अंधेरी पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाला मुख्य पैदल यात्री पुल अपने निर्माण के बाद से ही सुर्खियों में रहा है।

मुंबईकर अवैध फेरीवालों से त्रस्त

पुल के दोनों ओर बड़ी संख्या में अनधिकृत फेरीवालों ने इस पुल पर कब्जा कर लिया था। अनधिकृत फेरीवालों ने आम जनता के लिए पुल पार करने के लिए बहुत कम जगह छोड़ी थी। साथ ही, इस पुल पर अनधिकृत फेरीवालों द्वारा महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़, उत्पीड़न और मारपीट की शिकायतों में भी लगातार वृद्धि हो रही थी।

अंधेरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उमेश मच्छिंद्रा ने अंधेरी रेलवे फुटब्रिज पर फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई की है और पुल को फेरीवाले को मुक्त कराया है। अंधेरी पुलिस ने पैदल पुल पर दो कर्मचारियों की नियुक्ति की है।

साथ ही इस पुल पर गश्त भी बढ़ा दी है। बता दें कि मुंबईकर अवैध फेरीवाली से त्रस्त है। पश्चिमी उपनगरों अंधेरी, कांदिवली, बोरीवली, दादर में आम लोगों के चलने के लिए जगह नहीं बची है। इसके बावजूद, प्रशासन कार्रवाई करने में लगातार विफल हो रहा है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल