अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे फोटो सोर्स- X
मुंबई

अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी

Amit Shah Loan Recovery: मुंबई में NUCFDC कार्यालय के उद्घाटन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तकनीक और पारदर्शिता से सहकारी बैंक मजबूत होंगे। छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित ग्राहक हैं।

रूपम सिंह

Amit Shah Mumbai Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) को बदलते बैंकिंग दौर के साथ खुद को तेजी से आधुनिक बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में वही बैंकिंग संस्थाएं आगे बढ़ेंगी, जो तकनीक, पारदर्शिता और आधुनिक ग्राहक सेवाओं को तेजी से अपनाएंगी।

मुंबई के फोर्ट इलाके में नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनयूसीएफडीसी) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके बाद बीएसई इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में ‘सहकार नव क्रांति’ कार्यक्रम आयोजित हुआ।

छोटे कर्जदारों को बताया सबसे सुरक्षित ग्राहक

कार्यक्रम में अमित शाह ने छोटे कर्जदारों को लेकर अपने अनुभव और आंकड़े साझा किए। उन्होंने कहा कि बड़े कारोबारियों की तुलना में छोटे कर्ज लेने वाले ग्राहक अधिक सुरक्षित और ईमानदार होते हैं। उनके अनुसार, छोटे कर्जदार आमतौर पर जानबूझकर ऋण नहीं चुकाने से नहीं बचते। गंभीर दुर्घटना या मृत्यु जैसी परिस्थितियों में ही कई बार कर्ज की अदायगी प्रभावित होती है।

2.5 लाख तक के कर्ज की 99.78% रिकवरी

अमित शाह ने अपने बैंक अध्यक्ष के रूप में काम करने के अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि बिना गारंटी दिए गए 2.5 लाख रुपये तक के कर्ज की रिकवरी दर 99.78 प्रतिशत रही है। उन्होंने इस आंकड़े के जरिए छोटे कर्जदारों की ऋण चुकाने की क्षमता और विश्वसनीयता पर जोर दिया।

तकनीक अपनाना समय की जरूरत

अमित शाह ने कहा कि शहरी सहकारी बैंकों के सामने बैंकिंग क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलाव के साथ तालमेल बैठाने की चुनौती है। ग्राहकों की बदलती जरूरतों को देखते हुए बैंकों को डिजिटल सेवाओं, आधुनिक तकनीक और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि जो संस्थाएं समय के साथ खुद को बदलेंगी, वही प्रतिस्पर्धा में टिक पाएंगी।

कार्यक्रम में फडणवीस और शिंदे भी मौजूद

‘सहकार नव क्रांति’ कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। एनयूसीएफडीसी का नया कार्यालय शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को मजबूत करने और बदलते वित्तीय माहौल में सहकारी संस्थाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना