मुंबई

9 अक्टूबर से मुंबई से सिंधुदुर्ग के लिए हवाई सेवा

प्रभाकर दुबे

मुंबई. सिंधुदुर्ग के यात्रियों के लिए खुश खबरी है। अब उन्हें हवाई सेवा की सुविधा मिलेगी। एलाइंस एयर (Alliance Air) की मुंबई (Mumbai) से सिंधुदुर्ग के लिए दैनिक उड़ान शुरू होने जा रही है। इसके तहत 9 अक्टूबर से उड़ान संख्या 9 आई 661 मुंबई से सुबह 11.35 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1 बजे सिंधुदुर्ग पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 9 आई 662 सिंधुदुर्ग से दोपहर में 1.25 बजे उड़ान भरकर दोपहर बाद 2.50 बजे मुंबई पहुंचेगी।

एलाइंस एयर के रिजनल को-आरडीनेटर (पश्चिम क्षेत्र) अली अब्बास अबीदी ने बताया कि कंपनी 70 सीटर एटीआर विमान इस रूट पर शुरु करेगी। इससे सिंधुदुर्ग के लोगों को  हवाई सेवा मिलने लगेगी। यह उड़ान भारत सरकार की आरसीएस उड़ान योजना के तहत संचालित होगी।

 सिंधुदुर्ग का किराया 2,520 रुपए

उन्होंने बताया कि मुंबई से सिंधुदुर्ग का किराया 2,520 रुपए होगा और सिंधुदुर्ग से मुंबई का भाड़ा 2,621 रुपए होगा। मुंबई और सिंधुदुर्ग के बीच सड़क मार्ग से यात्रा का समय लगभग 9 घंटे 23 मिनट है जो यात्रियों के लिए हवाई यात्रा सिर्फ 1 घंटे 25 मिनट में पूरी होगी।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला