अबू आजमी और सीमा हैदर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? अबू आजमी ने सरकार पर उठाए सवाल, बोले- कानून एक तो फिर अपवाद क्यों

Abu Azmi on Seema Haider: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए है। इस मामले में सीमा हैदर की वापसी पर अबू आजमी ने सवाल उठाया है।

प्रिया जैस

मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने जवाबी कार्रवाई के तौर पर सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के आदेश दे दिए है। कई पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़कर पलायन भी कर चुके है। तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भी इस बीच चर्चा का विषय बन गई है। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पाकिस्तान न लौटने पर भारत में उसकी मौजूदगी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

सीमा हैदर वहीं पाकिस्तानी महिला है जो एक ऑनलाइन गेम के जरिए सचिन नामक भारतीय युवक के संपर्क में आई थीं और फिर कुछ समय बाद किसी तरह नेपाल के रास्ते भारत में अपने बच्चों के साथ पहुंची थी। सीमा हैदर की भारत में मौजूदगी पर अब समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने भी सरकार पर कड़े सवाल उठाए हैं।

सीमा हैदर को वापस भेजे पाकिस्तान - अबू आजमी

अबू आजमी ने अपने एक बयान में सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा अगर सरकार सभी पाकिस्तानियों को वापस भेज रही है तो सीमा हैदर को अब तक क्यों छोड़ा गया है? हमारी मांग है कि सीमा हैदर को भी जल्द से जल्द पाकिस्तान वापस भेजा जाए। उन्होंने आगे कहा सरकार से सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर बाकी पाकिस्तानी लोगों के वीजा रद्द किए जा रहे हैं, तो यह नियम सीमा हैदर पर क्यों लागू नहीं किया जा रहा है?

महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू ने कहा सरकार को खुद सामने आकर साफ बताना चाहिए कि सीमा हैदर को वापस क्यों नहीं भेजा जा रहा। जब कानून सबके लिए एक है तो फिर अपवाद क्यों?

आपको याद दिला दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सख्त कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि को रद्द करने, अटारी बॉर्डर बंद करने और सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए जाने जैसे बड़े फैसले लिए है। इस फैसले के तहत सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है।

सीमा हैदर का इतिहास

सीमा हैदर पाकिस्तानी महिला है जो 2023 में भारत आई थी। सीमा नेपाल के रास्ते भारत आई थी। दावा किया गया गया था कि वह भारत के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन से प्यार करती है और उसी के लिए भारत आई थी। बिना किसी वैध वीजा और अनुमति के देश में आने के बावजूद सीमा को फिलहाल भारत में रहने की इजाजत दी गई है। इस मामले में अब सरकार क्या फैसला लेती है और उसे वापस भेजती है या नहीं, यह देखना अभी बाकी है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी