पश्चिम रेलवे लाइन पर 35 दिन का मेगा ब्लॉक ( सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
मुंबई

पश्चिम रेलवे लाइन पर 27 अगस्त से 35 दिन का मेगा ब्लॉक, करीब 700 ट्रेनें रद्द

पश्चिम रेलवे ने बताया कि गोरेगांव और कांदिवली स्टेशनो के बीच छठी लाइन शुरू करने के लिए यह प्रोजक्ट शुरू किया जा रहा है। जिसकी लंबाई 4.5 किलोमीटर है और यह काम 35 दिनों में पूरा किया जाएगा।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: मुंबई की लाइफलाइन से यात्रा करनेवाले पैसंजर्स के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि गोरेगांव से अंधेरी के बीच अगले 35 दिन के लिए मेगा ब्लॉक रहनेवाला है। जिसके मद्देनजर कई ट्रेनें कैंसिल रहने वाली हैं , वहीं, कई ट्रेनों को डाइवर्ट किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मेगा ब्लॉक के दौरान 650 से 700 ट्रेनों को रद्द कर दिया जाएगा।

गोरेगांव और कांदिवली के बीच छठी रेल लाइन के विस्तार की योजना 2008 से चल रही है। इन 35 दिनों में 4.75 किलोमीटर के लंबे हिस्से पर निर्माण कार्य जारी रहेगा। इसमें ज्यादातर ब्लॉक रात में रहेगा। हालांकि, अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि 10 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान काम रोक दिया जाएगा। यह मेगा ब्लॉक 27 अगस्त और 28 अगस्त की रात को शुरू होने वाला है।

पश्चिम रेलवे ने बताया कि गोरेगांव और कांदिवली स्टेशनो के बीच छठी लाइन शुरू करने के लिए यह प्रोजक्ट शुरू किया जा रहा है। जिसकी लंबाई 4.5 किलोमीटर है और यह काम 35 दिनों में पूरा किया जाएगा। इसमें छठी लाइन गोरेगांव से मलाड (एस) और मलाड (एन)से कांदिवली तक मौजूदा ट्रैक के पूर्व में बिछाई जाएगी। दरअसल, मलाड स्टेशन पर जगह की कमी के कारण छठी लाइन पश्चिम की ओर बिछाई जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने वीकेंड के दिन (मुख्य रूप से शनिवार) रात में 10 घंटे का मेगा ब्लॉक निर्धारित किया है। वहीं, कार्यालयीन दिनों में रात में 5 घंटे तक ही ब्लॉक रहेगा। अधिकारी ने बताया कि ब्लाक रात में 10 से 11 बजे शुरू होने की उम्मीद है। सुत्रों ने बताया कि 7-17 सितंबर के बीच वे 7 सिंतबर का रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक के अलावा कोई ब्लॉक नहीं लेंगे। संभावित मेगा ब्लॉके के कार्यक्रम के अनुसार, पांच शनिवार को यानी 5 सितंबर, 12 सितंबर, 16 सितंबर, 23 सितंबर और 30 सितंबर को 10 घंटे के लिए मेगा ब्लॉक रहेगा। हालांकि गणपति उत्सव के दिनों को ब्लॉक नहीं रहेगा।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव