नाबालिग ने किया दुष्कर्म (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो) 
मुंबई

मुंबई में नाबालिग ने चाकू की नोंक पर दुष्कर्म को दिया अंजाम, मामले की जांच जारी

मुंबई में देर रात एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने चाकू की नोंक पर एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

प्रिया जैस

मुंबई: मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने चाकू की नोंक पर एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

मुंबई पुलिस ने मंगलवारो को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह घटना सोमवार को हुई जब महिला अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। मुंबई पुलिस ने कहा, "पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है, आगे की जांच जारी है।"

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुंबई के मानखुर्द इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग ने चाकू की नोक पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया।

आपको बताते चले कि इस तरह की घटनाएं कुछ समय से काफी बढ़ गई है। इससे पहले पुणे में इस तरह की एक घटना सामने आई थी, जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिगों का उत्पीड़न कर हत्या

पुलिस ने बताया कि दिसंबर में, महाराष्ट्र के पुणे में 9 और 8 साल की दो नाबालिग बहनों का यौन उत्पीड़न करने के बाद उनकी हत्या करने के आरोप में 54 वर्षीय रसोइए को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी स्थानीय होटल में रसोइए के रूप में काम करने वाला था, जो पीड़ितों का पड़ोसी भी था और उनके परिवार को अच्छी तरह से जानता था। महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुणे के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पंकज देशमुख के अनुसार, लड़कियां अपने घर के पास खेल रही थीं, जब वे लापता हो गईं, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।

बाद में, लड़कियों के शव उनके घर के पास एक पानी के ड्रम के अंदर पाए गए। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन