महाराष्ट्र में आईपीएस अधिकारियों का तबादला (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra: महाराष्ट्र में 11 IPS अधिकारियों का किया तबादला, इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया कर दिया है। इन तबादलों के साथ ही सभी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है, जिससे बदलाव देखने को मिलेंगे।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया कर दिया है। इन तबादलों की लिस्ट में एडीजी (प्रशासन) निखिल गुप्ता और एडीजी (हाईवे पुलिस) सुरेश मेखला का नाम भी शामिल हैं। गृह विभाग के आदेश के अनुसार निखिल गुप्ता को एडीजी (कानून व्यवस्था) बनाया गया है, जबकि सुरेश मेखला को एडीजी (आर्थिक अपराध शाखा) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा महाराष्ट्र साइबर विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) यशस्वी यादव को एडीजी के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिसके साथ ही वे अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे। आईजीपी (नागरिक अधिकार संरक्षण) सुहास वारके को एडीजी (कारागार) के पद पर दिया गया है। इसी के साथ आईजीपी (महिला एवं बाल अपराध निवारण) रहीं आतिशी दोरजे को भी एडीजी के पद पर नियुक्त किया गया है।

मनोज कुमार शर्मा को मिली जिम्मेदारी

आईजीपी (कानून एवं व्यवस्था) छेरिंग दोरजे को एडीजी (विशेष अभियान) बनाया गया है, जबकि आईजीपी (स्थापना) केएमएम प्रसन्ना को पदोन्नत कर एडीजी (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। पिछले 5 साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे मनोज कुमार शर्मा को आईजीपी (कानून एवं व्यवस्था) बनाया गया। राज्य खुफिया अकादमी (महाराष्ट्र खुफिया अकादमी) के निदेशक आरबी दहले का तबादला कर उन्हें राज्य अपराध अभिलेख केंद्र, पुणे का विशेष आईजीपी नियुक्त किया गया।

अन्य प्रमुख अधिकारियों का तबादला

एसआरपीएफ के आईजीपी अशोक मोराले को मोटर परिवहन अनुभाग में पुणे का नया आईजीपी नियुक्त किया गया है। डीआईजी (एसआरपीएफ) राजीव जैन को पदोन्नत कर उन्हें आईजीपी बनाया। अभिषेक त्रिमुखे को उत्तर क्षेत्र, मुंबई का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया।

इसके अलावा गड़चिरोली के अहेरी में एडिशनल एसपी के पद पर कार्यरत श्रेणिक लोढ़ा को बुलढाना में एडिशनल एसपी बनाया गया। सरकार द्वारा किए गए इन तबादलों से पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच