मनसे नेता संदीप देशपांडे व मंत्री आशीष शेलार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

'सड़क पर घूमना मुश्किल हो जाएगा', MNS नेता देशपांडे ने मंत्री शेलार को दी धमकी, राज ठाकरे के बयान पर मचा घमासान

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के मुंबई के अध्यक्ष संदीप देशपांडे और बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष व मंत्री आशीष शेलार के बीच ठन गई है। राज ठाकरे के बयान पर शेलार की टिप्पणी की तो देशपांडे ने उनको धमकी दे दी।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के मुंबई के अध्यक्ष संदीप देशपांडे और बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष व मंत्री आशीष शेलार के बीच ठन गई है। देशपांडे ने शेलार को धमकी देते हुए कहा है कि उनके लिए मुंबई की सड़कों पर घूमना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल इस पूरे विवाद की वजह मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का वह बयान है, जो उन्होंने बीते रविवार को मनसे पदाधिकारियों की बैठक के दौरान दिया था।

मनसे प्रमुख राज ठाकर ने बीजेपी विधायक सुरेश धस के दाएं हाथ माने जाने वाले सतीश भोसले उर्फ खोक्या भाई की गिरफ्तारी पर तंज कसते हुए कहा था कि एक खोक्या भाई को क्या लेकर बैठे हो, पूरी विधानसभा ही खोक्या भाइयों से भरी है।

मंत्री शेलार को कहा 'झोलार'

राज ठाकरे की उक्त टिप्पणी पर मंत्री आशीष शेलार ने तीखा जवाब दिया था। उसी जवाब पर पलटवार करते हुए देशपांडे ने शेलार को अप्रत्यक्ष तौर पर धमकी दी है। देशपांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि 'झोलार' यदि हमने बोलना शुरू किया तो आपके लिए मुंबई में घूमना मुश्किल हो जाएगा। यह याद रखना। 'झोलार' नाम से संबोधित करते हुए देशपांडे ने कहा कि "कल (23 मार्च को) बीजेपी के एक नेता झोलार ने राज ठाकरे के बारे में कुछ टिप्पणी की थी। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप अपनी सीट जीतने व बचाने के लिए शिव तीर्थ पर कितनी बार भीख मांगने आए हैं? 2009 से लेकर अब तक आपने कितनी बार राज ठाकरे से एमएनएस उम्मीदवार न उतारने की भीख मांगी है।"

शेलार ने किया था राज पर कटाक्ष

राज ठाकरे के रविवार के बयान पर तंज कसते हुए मंत्री आशीष शेलार ने कहा था कि अपने अस्तित्व का एहसास कराने व ध्यान आकर्षित करने के लिए की जाने वाली बयानबाजी को अब राज्य की जनता समझने लगी है।

महाराष्ट्र विधानसभा में जो लोग काम कर रहे हैं, वे सभी चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं। उन लोगों को जनता ने चुना है। जनता उन्हें नहीं चुनती है, जो चुने जाने योग्य नहीं होते हैं। शेलार ने राज पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह विधानसभा में गए बिना ही विधान (बयानबाजी) करते रहते हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, पुलिस ने FIR में SC/ST एक्ट की धारा जोड़ी

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की