महायुति कैबिनेट विस्तार तारीख (सौजन्य-एएनआई) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में 15 दिसंबर को होगा कैबिनेट का विस्तार! नागपुर में मंत्रीगण लेंगे शपथ

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर बातें तेज हो गई हैं। इस दौरान खबर सामने आ रही है कि महायुति का कैबिनेट विस्तार 15 दिसंबर को होने की पूरी संभावना है और इसी दिन मंत्रीगणों की शपथ समारोह होने की भी खबर है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति की शानदार जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इनके साथ ही उपमुख्यमंत्री पद के लिए अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने भी मुंबई के आजाद मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद पूरे राज्य की नजरें कैबिनेट विस्तार पर टिकी हुई है। अब तक कैबिनेट विस्तार पर कोई खबर नहीं आई थी, जिस पर विपक्ष लगातार महायुकति पर कटाक्ष किए जा रहा था और महायुति पर ईवीएम की सरकार इस तरह की आलोचना कर रहा था।

15 दिसंबर को होगा विस्तार

हालांकि, अब खबर आ रही है कि जल्द ही 15 दिसंबर को कैबिनेट का विस्तार की घोषणा हो जाएगी और मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इस तरह की खबरें आ रही है कि इस दौरान मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि नागपुर में 15 दिसंबर को करीब 30 नए मंत्री शपथ लेंगे।

आपको बताते चले कि हफ्ते भर चलने वाला महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से नागपुर में शुरू होने जा रहा है। इस सत्र के दौरान राज्य के विकास को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान महाराष्ट्र के सभी मंत्री इस सत्र में मौजूद रहेंगे।

43 मंत्री ले सकते है शपथ

जानकारी दें कि महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित ज्यादा से ज्यादा 43 मंत्री बन सकते है। सूत्रों की माने तो इस बार भारतीय जनता पार्टी को 20 से 21 पद मिल सकते है। एनसीपी अजित पवार को 9 से 10 और एकनाश शिंदे की शिवसेना को 11-12 मंत्री पद दिए जाने की संभावनाएं है।

शुक्रवार को बीजेपी के महाराष्ट्र प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने मंत्रिमंडल गठन के लिए एकनाश शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग मुलाकात की थी। उन्होंने दक्षिण मुंबई में पवार के देवगिरी बंगले पर विचार-विमर्श किया था, जहां उन्होंने नेताओं से भी मुलाकात की।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव