मनोज जरांगे, आदित्य ठाकरे और दिशा सालियान (सोर्स: एआई फोटो)
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: मनाेज जरांगे के प्लान से दिशा सालियान केस में FIR तक, पढ़ें राज्य की सभी बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे की भूख हड़ताल की अनुमति खारिज की, दिशा सालियान केस में CBI की FIR। अमित शाह की गणेश आरती और MHT-CET विवाद समेत राज्य के मुख्य समाचार पढ़ें।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Updates: मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल के मुंबई में भूख हड़ताल के प्लान को मुंबई पुलिस ने दूसरी बार इजाजत देने से इनकार कर दिया है। उधर, बहुचर्चित दिशा सालियान डेथ केस में सीबीआई द्वारा एफआईआर (FIR) दर्ज किए जाने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।

गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 'वर्षा' बंगले पर गणपति बप्पा की आरती उतारी, तो वहीं अदाणी परिवार ने चिंचपोकली चा चिंतामणि के दर्शन किए। इसके अलावा, एमएचटी-सीईटी (MHT-CET) पर्सेंटाइल घोटाले को लेकर रोहित पवार ने सरकार से उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है।

मनोज जरांगे को बड़ा झटका! मुंबई पुलिस ने दूसरी बार ठुकराई आंदोलन की इजाजत

मनोज जरांगे

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आजाद मैदान में भूख हड़ताल करने की अनुमति मांग रहे मनोज जरांगे पाटिल को मुंबई पुलिस से बड़ा झटका लगा है। रविवार को पहली बार इजाजत नाकारने के बाद जरांगे पाटिल ने दोबारा पुलिस के समक्ष आवेदन दिया था।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

करोड़ों की संपत्ति फिर भी सड़कों पर भीख मांग रहे BJP विधायक

भीख मांग रहे BJP विधायक

महाराष्ट्र के सबसे अमीर राजनेताओं में शुमार घाटकोपर से भाजपा विधायक पराग शाह का एक अनूठा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित करने वाले पराग शाह मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन और आसपास की सड़कों पर एक भिखारी के रूप में नजर आए।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक

दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे

देश के बहुचर्चित दिशा सालियान डेथ केस में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली है। मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा इस केस की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपे जाने के बाद केंद्रीय एजेंसी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

CM फडणवीस के घर अमित शाह ने की गणेश आरती, मुंबई दौरे के दूसरे दिन वर्षा बंगले पर रहे मौजूद

आरती उतारते हुए अमित शाह

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी के साथ देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। बप्पा के समक्ष नतमस्तक होकर उन्होंने पूजाअर्चना की और अपनी धर्मपत्नी के साथ मिलकर विघ्नहर्ता की मंगल आरती उतारी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Dada Bhuse: दादा भुसे के घर पधारे बप्पा, मनोज जरांगे पाटील से आंदोलन समाप्त करने की अपील

दादा भुसे गणेशोत्सव

गणेशोत्सव के अवसर पर महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने अपने आवास पर परिवार के साथ गणराय की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान उन्होंने गणपति बप्पा से राज्य में शांति, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

गड़चांदूर में बाइक चोरी के संदेह में किशोर से पूछताछ, जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश

गड़चांदूर किशोर आत्महत्या

चंद्रपुर जिले के गड़चांदूर में बाइक चोरी के संदेह में पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद एक 14 वर्षीय किशोर द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने की घटना सामने आई है। गंभीर हालत में किशोर को गड़चांदूर में प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रपुर जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, मुंबई से नागपुर तक बप्पा के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

गणपति बप्पा मोरया

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के साथ ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है। सोमवार सुबह से ही प्रदेश के प्रमुख गणेश मंदिरों और पंडालों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयघोष से पूरा महाराष्ट्र गूंज रहा है। 

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

चिंचपोकली चा चिंतामणि के दरबार पहुंचे प्रणव और करण अदाणी, सपरिवार किए बप्पा के भव्य दर्शन

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के प्रबंध अदाणी अपने परिवार के साथ

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध चिंचपोकली चा चिंतामणि गणपति के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

नितेश राणे ने FDA चीफ तुकाराम मुंढे को दी चुनौती

मंत्री नीतीश राणे और FDA चीफ तुकाराम मुंढे

मुंबई में खाद्य सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे को सार्वजनिक रूप से चुनौती दी है। राणे ने दावा किया कि पिछले सप्ताह उनकी तुकाराम मुंढे से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने हाजी अली जूस सेंटर और बड़े मियां जैसे प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच करने को कहा।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

मुंबई में रोहित पवार का सरकार को अल्टीमेटम, MHT-CET पर्सेंटाइल घोटाले की जांच को लेकर 4 मुख्य मांगें रखीं

विधायक रोहित पवार

एमएच-सीईटी में कथित पसेंटाइल घोटाले और डेटा लीक को लेकर राकांपा (शरद गुट) के विधायक रोहित पवार ने सरकार के सामने चार प्रमुख मांगें रखी हैं।

उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने, डेटा लीक को लेकर तत्काल FIR दर्ज करने, तीन कथित रूप से आपस में जुड़ी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने और CET परीक्षा को ऑनलाइन के बजाय फिर से ऑफलाइन कराने की मांग की है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

UCC पर NDA में बढ़ी सियासी हलचल, JDU के रुख ने बढ़ाई BJP की टेंशन! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा

करोड़ों की संपत्ति फिर भी सड़कों पर भीख मांग रहे BJP विधायक! VIDEO वायरल होने के बाद सामने आई वजह

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की भारी फजीहत! प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, कांग्रेस के आगे सारी रणनीति फेल

Supreme Court Hindi Service: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, अब आसान हिंदी में समझ सकेंगे फैसले

Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक; एक्शन मोड में CBI