उद्धव ठाकरे (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

उद्धव ठाकरे का भाजपा पर वार, कहा- जिसने लिए 50 खोके, वही दे रहे किसानों को धोखे...

Fraud to Farmers: मराठवाड़ा में बाढ़ से तबाह किसानों के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 50 खोके लेकर सत्ता में आने वाले अब किसानों को धोखे दे रहे हैं।

सोनाली चावरे

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे गट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को केंद्र और राज्य सरकार पर करारा वार किया। उन्होंने कहा कि “जिन लोगों ने सत्ता के लिए 50 खोके लिए, वही आज किसानों को धोखे दे रहे हैं।” ठाकरे ने कहा कि मराठवाड़ा के बाढ़ पीड़ित किसानों के नाम पर जो पैकेज घोषित किया गया है, वह ‘इतिहास का सबसे बड़ा झूठ’ है।

क्रांति चौक से गुलमंडी तक निकाले गए शिवसेना के आक्रोश मोर्चे का नेतृत्व उद्धव ठाकरे ने किया। उन्होंने मंच से कहा- “सरकार ने किसानों के लिए 31,500 करोड़ रुपये का पैकेज बताया, लेकिन किसानों के हाथ में आज भी खाली जेबें हैं। न फसल बची है, न खेत, और अब उम्मीदें भी खत्म हो रही हैं।”

उद्धव ठाकरे ने सीधा वार करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जब कल यहां आए थे, तो किसानों के दर्द की बात करने की बजाय मुझे निशाना बना रहे थे। मैंने सत्ता में रहते हुए किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ किया था, जो नियमित कर्ज चुकाते थे, उन्हें अलग से राहत दी थी। मैंने किसानों के लिए काम किया, अब सरकार सिर्फ भाषण दे रही है।”

उद्धव ने कहा कि केंद्र सरकार की संवेदनशीलता खत्म हो चुकी है। “बिहार चुनाव के वक्त महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये डाल दिए गए थे, लेकिन मराठवाड़ा की महिलाएं और किसान आज भी राहत का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जब मुंबई आए थे, तब उन्हें यहां की तबाही दिखाई नहीं दी?”

उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा की जमीन बंजर हो चुकी है, फसलें पूरी तरह नष्ट हैं। “अब सरकार अगर सच में किसानों के साथ है, तो दिवाली से पहले हर किसान के खाते में 1 लाख रुपये जमा करे, ताकि उनकी दिवाली भी मीठी हो सके।”

उद्धव ठाकरे ने चेतावनी दी कि अब किसान आंखें खोल चुके हैं। “स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव आने वाले हैं। यह सरकार किसानों की आवाज दबाने में लगी है, लेकिन अब जनता इन्हें जवाब देगी। आज ये हमें धोखा दे रहे हैं, कल घुटने टेकेंगे।”

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO