महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव (डिजाइन फोटो) 
महाराष्ट्र

मनपा चुनाव: 15 जनवरी को छुट्टी है या नहीं? वोटिंग की टाइमिंग से VVPAT की पर्ची तक, यहां जानें हर सवाल का जवाब

Maharashtra Municipal Election: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को नतीजे आएंगे। यहां जानें छुट्टी, वोटिंग की टाइमिंग और वोटिंग प्रोसेस के बारे में...

आकाश मसने

Maharashtra Municipal Election Voting Date And Time: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिका के लिए चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार की शाम 5 बजे थम जाएगा। नियम के मुताबिक मतदान के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार रोक दिया जाता है। इन सभी महानगरपालिका चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी को होंगे, जबकि रिजल्ट अगले दिन 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) और नागपुर महानगरपालिका (NMC) समेत महाराष्ट्र की कुल 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों के लिए 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा। लोकतंत्र के इस उत्सव के बाद, मतों की गिनती यानी चुनावी नतीजे शुक्रवार, 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से घोषित किए जाने शुरू होंगे।

वोटिंग प्रक्रिया: कैसे करें अपना मतदान?

पहली बार वोट देने वालों और अन्य मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान प्रक्रिया को चरणों में विभाजित किया गया है:

  • सत्यापन: पोलिंग बूथ पर पहला अधिकारी वोटर लिस्ट में आपका नाम और पहचान पत्र (ID Proof) की जांच करेगा।
  • स्याही और सिग्नेचर: दूसरा अधिकारी आपकी उंगली पर न मिटने वाली स्याही लगाएगा और रजिस्टर (फॉर्म 17A) पर आपके हस्ताक्षर लेगा।
  • पर्ची का मिलान: तीसरे अधिकारी को अपनी पर्ची दिखाएं और वोटिंग कंपार्टमेंट की ओर बढ़ें।
  • EVM और VVPAT: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के सिंबल वाला बटन दबाएं। इसके बाद VVPAT मशीन में 7 सेकंड के लिए उम्मीदवार का नाम और सिंबल दिखाई देगा, जो आपके वोट की पुष्टि करेगा।
  • NOTA विकल्प: यदि आप किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देना चाहते, तो आप 'NOTA' का बटन भी दबा सकते हैं।
महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव (सोर्स: AI)

जरूरी नियम और मतदाता निर्देश

  • मतदान केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए कुछ कड़े नियम लागू किए गए हैं। बूथ के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की सख्त मनाही है। मतदाताओं को अपना वैध वोटर आईडी (EPIC) या चुनाव आयोग द्वारा स्वीकृत अन्य पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है।
  • बीएमसी का प्रशासन वर्तमान में सरकार द्वारा नियुक्त म्युनिसिपल कमिश्नर (एडमिनिस्ट्रेटर) द्वारा चलाया जा रहा है, क्योंकि पिछला कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो गया था।

15 जनवरी को रहेगी छुट्टी

महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 15 जनवरी को होने वाले मतदान के दिन संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह छुट्टी सरकार के वार्षिक कैलेंडर (24 सार्वजनिक छुट्टियां) का हिस्सा नहीं थी, बल्कि इसे विशेष रूप से चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने और मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए घोषित किया गया है। 16 जनवरी को मतों की गिनती की जाएगी।

किन शहरों में रहेगा अवकाश?

यह छुट्टी पूरे राज्य में नहीं, बल्कि केवल उन 29 नगर निगम क्षेत्रों में लागू होगी जहां चुनाव निर्धारित हैं। प्रमुख प्रभावित क्षेत्र इस प्रकार हैं:

  • मुंबई महानगर: मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिला (BMC क्षेत्र)।
  • पुणे संभाग: पुणे (PMC) और पिंपरी-चिंचवाड़ (PCMC)।
  • ठाणे जिला: ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, मीरा-भाईंदर, उल्हासनगर और भिवंडी।
  • उत्तर महाराष्ट्र: नासिक, मालेगांव, जलगांव और धुले।
  • विदर्भ और मराठवाड़ा: नागपुर, अमरावती, अकोला, चंद्रपुर, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), लातूर और नांदेड़।
  • अन्य शहर: सोलापुर, कोल्हापुर, सांगली और अहिल्यानगर (अहमदनगर)।

क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

छुट्टी की घोषणा के बाद सार्वजनिक सुविधाओं और संस्थानों पर इसका व्यापक असर पड़ेगा:

  • सरकारी दफ्तर: राज्य सरकार के सभी विभाग और अर्ध-सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
  • केंद्र सरकार के कार्यालय: चुनाव वाले नगर निगम क्षेत्रों की सीमा में आने वाले केंद्रीय दफ्तरों में भी अवकाश लागू होगा।
  • शिक्षण संस्थान: सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, क्योंकि अधिकांश परिसरों का उपयोग मतदान केंद्र के रूप में किया जाना है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं