कॉमेडियन कुणाल कामरा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

Kunal Kamra: कॉमेडियन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस को मिली मंजूरी, BJP ने विधान परिषद में किया था पेश, जानें अब क्या होगा

बुधवार को भाजपा के विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया था। महाराष्ट्र विधान परिषद ने इसे स्वीकार कर लिया है।

आकाश मसने

मुंबई: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कथित रूप से अपमान करने का आरोप में कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र विधान परिषद ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस स्वीकार कर लिया है।  नोटिस में शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे का भी नाम है।

महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने गुरुवार को ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि उन्होंने ‘गद्दार' शब्द के जरिये कटाक्ष को लेकर कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस स्वीकार कर लिया है और इसे विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है।

यह विवाद खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कामरा के हालिया शो से उपजा है, जहां उन्होंने एकनाथ शिंदे को निशाना बनाते हुए एक पैरोडी गीत प्रस्तुत किया था। इस कृत्य के कारण शिवसेना समर्थकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने रविवार रात क्लब तथा होटल में तोड़फोड़ की थी।

राम शिंदे ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्वीकार किया

राम शिंदे ने कहा कि मैंने कुणाल कामरा और शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्वीकार कर लिया है और इसे विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष प्रसाद लाड को भेज दिया है। प्रस्ताव के संबंध में आगे की कार्रवाई समिति द्वारा तय की जायेगी।

प्रवीण दरेकर ने पेश किया था नोटिस

बता दें कि यह नोटिस बुधवार को भाजपा के विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर द्वारा पेश किया गया था, जो सदन के नेता भी हैं। विधान परिषद के नेता दरेकर ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा था कि ‘‘कुणाल कामरा ने एक पैरोडी गाना गाया, जिसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणियां शामिल थीं।"

उन्होंने कहा था कि शिवसेना (यूबीटी) सुषमा अंधारे ने इस गाने का समर्थन किया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जो सदन की अवमानना ​​है। दरेकर ने आरोप लगाया था कि कामरा और अंधारे दोनों ने अपनी टिप्पणियों के जरिये विधायी संस्थाओं की गरिमा का अनादर किया है।

गौरतलब है कि भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड को पिछले साल विशेषाधिकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह अब समिति के अन्य सदस्यों के साथ नोटिस की समीक्षा करेंगे। यदि समिति को शिकायत में कोई दम नजर आता है तो प्रस्ताव को सदन में चर्चा के लिए लाया जा सकता है।

सुषमा अंधारे के खिलाफ भी परेश किया नोटिस

इस बीच, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के विधायक रमेश बोरनारे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के लिए सुषमा अंधारे के खिलाफ राज्य विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया। वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने बोरनारे के नोटिस का समर्थन किया।

भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सदस्यों के नाम जल्द घोषित करने का आग्रह किया। पीठासीन अधिकारी संजय केलकर ने कहा कि अध्यक्ष राहुल नार्वेकर नोटिस पर निर्णय लेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील