पिस्तौल लोड करता बीएसएफ जवान (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के गोंदिया में सनसनी! मामूली विवाद में BSF जवान ने सरेआम चलाई गोली, तिरोड़ा इलाके में मचा हड़कंप

Gondia BSF Jawan Firing News: महाराष्ट्र के तिरोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद एक BSF जवान ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आकाश मसने

BSF Jawan Opens Fire In Gondia Tiroda: महाराष्ट्र के गाेंदिया जिले के तिरोड़ा शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तिरोड़ा के सब्जी मंडी रोड क्षेत्र में मंगलवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब मामूली विवाद के बाद एक बीएसएफ जवान ने सरेआम अपनी पिस्तौल से गोली चला दी। फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामूली बात को लेकर बीएसएफ जवान और स्थानीय लोगों हुई बहस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिरोड़ा शहर के सब्जी मंडी रोड पर मंगलवार की रात अचानक बीएसएफ के एक जवान और कुछ स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी जवान ने आवेश में आकर अपनी गाड़ी में रखी पिस्तौल निकाली और सड़क पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करते ही वहां मौजूद लाेगों में अफरा-तफरी मच गई।

बाल-बाल बची एक व्यक्ति की जान

बताया जा रहा है कि इस घटना में एक व्यक्ति की जान बाल-बाल बच गई। बीएसएफ जवान द्वारा चलाई गई गोली पास में खड़े एक व्यक्ति की ठोड़ी को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि गोली सीधे नहीं लगने से बड़ा हादसा टल गया। घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ दर्ज किया मामला

इसके बाद इस घटना की जानकारी तिरोड़ा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही तिरोड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आखिर विवाद की असली जड़ क्या थी और क्या जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया या उसके पास कोई निजी हथियार था।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव