मुंबई : जहां महाराष्ट्र में आज शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन रहा। वहीं आज फडणवीस कैबिनेट विस्तार के बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारो को लेकर चर्चाएं तेज रहीं। वहीं अब से कुछ देर पहले महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा हुआ, इसमें अजित पवार के पास वित्त, CM फडणवीस के पास गृह विभाग गया है।
जानकारी दें कि, महाराष्ट्र में विधानसभा का सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद कई दिनों से इसी बात का इंतजार किया जा रहा था कि महाराष्ट्र कैबिनेट में में विभागों का बंटवारा आखिर क्यों अटका हुआ है।
लेकिन वहीं विधानसभा का शीतकालीन सख्त खत्म होने के बाद CM देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय का बंटवारा किया, इस बार वित्त विभाग एक बार फिर से अजीत पवार के पास है, जबकि गृह मंत्रालय को देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास रखा है वही एकनाथ शिंदे को शहरी विकास विभाग मिला है।
जानकारी दें कि, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम के 23वें दिन यानी बीते 15 दिसंबर को उपराजधानी नागपुर में फडणवीस मंत्रिमंडल को विस्तार हुआ था। तब फडणवीस सरकार में 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। ऐसे में 1 CM और 2 डिप्टी CM समेत यह संख्या 42 पर पहुंच गई। इस बार के कैबिनेट में कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं एक सीट खाली रखी गई है।
यह भी बता दें कि, फडणवीस सरकार में इस बार 19 BJP, 11 शिवसेना और 9 NCP कोटे से मंत्री शामिल किए गए। खास बात यह रही कि, शिंदे सरकार के 12 मंत्रियों को इसमें जगह नहीं मिली है। इनमें 4 भाजपा, 3 शिवसेना, 5 NCP के हैं।
फडणवीस सरकार में इस बार 19 नए मंत्री बने। इनमें 9 BJP, 8 शिवसेना और 4 NCP के हैं। इसके अलावा सरकार में 4 महिलाएं (3 BJP, 1 NCP) और 1 मुस्लिम (NCP) को जगह मिली है। वहीं सबसे युवा मंत्री NCP की अदिति तटकरे (36 साल), सबसे उम्रदराज मंत्री भाजपा के गणेश नाइक (74 साल) के हैं।
1.चंद्रशेखर बावनकुले - राजस्व
2.राधाकृष्ण विखे पाटिल - जल संरक्षण (गोदावरी और कृष्णा बेसिन विकास)
3. हसन मुश्रीफ - चिकित्सा शिक्षा
4.चंद्रकांत पाटिल - उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, संसदीय कार्य मंत्री
5.गिरीश महाजन - जल संरक्षण (विदर्भ), तापी, कोंकण) विकास), आपदा प्रबंधन
6. गुलाबराव पाटिल - जल आपूर्ति
7. गणेश नाईक - वन
8. दादाजी भुसे - स्कूली शिक्षा
9. संजय राठौड़ - मृदा एवं जल परीक्षण
10. धनंजय मुंडे - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
11. मंगल प्रभात लोढ़ा - कौशल विकास, रोजगार, उद्योग और अनुसंधान
12. उदय सामंत - उद्योग और मराठी भाषा
13. जयकुमार रावल - मार्केटिंग, प्रोटोकॉल
14. पंकजा मुंडे - पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, पशुपालन
15. अतुल सावे - ओबीसी विकास, डेयरी विकास, ऊर्जा और पोषण मंत्रालय
16. अशोक उईके - आदिवासी विकास मंत्रालय
17. शंभूराज देसाई - पर्यटन, खनन और स्वतंत्रता सेनानी कल्याण मंत्रालय
18. आशीष शेलार - निर्देश और प्रौद्योगिकी
19. दत्तात्रेय भरणे - खेल और अल्पसंख्यक विकास और बंदोबस्ती मंत्रालय
20. अदिति तटकरे - महिला एवं बाल विकास
21. शिवेंद्रराजे भोसले - लोक निर्माण विभाग
22. माणिकराव कोकाटे - कृषि विभाग
23. जयकुमार गोरे - ग्राम विकास, पंचायत राज
24. नरहरी झिरवल - खाद्य एवं औषधि प्रशासन
25. संजय सावकारे - कपड़ा
26. संजय शिरसाट - सामाजिक न्याय
27. प्रताप सरनाईक - परिवहन विभाग
28. भरत गोगावले - रोजगार गारंटी, बागवानी
29. मकरंद पाटिल - राहत और पुनर्वास
30. नितेश राणे - मत्स्य पालन और बंदरगाह
31. आकाश फुंडकर - श्रमिक
32. बाबासाहेब पाटिल - सहकार
33. प्रकाश आबिटकर - लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
34. माधुरी मिसाल - सामाजिक न्याय, अल्पसंख्यक विकास और कल्याण मंत्रालय, चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय
35. आशीष जयसवाल - वित्त एवं योजना, कानून एवं न्याय
36. मेघना बोर्डिकर - सार्वजनिक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, जल आपूर्ति
37. इंद्रनील नाईक - उच्च और तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास और पर्यटन
38. योगेश कदम - गृह राज्य शहर
39. पंकज भोयर - आवास विकास