महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 
महाराष्ट्र

रालेगांव विधानसभा सीट: कांग्रेस के गढ़ में BJP ने लगाई सेंध, क्या इस बार भी अशोक उइके बचा पाएंगे अपनी साख

रालेगांव विधानसभा क्षेत्र में जनता ने सबसे ज्यादा बार कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को चुना है। वहीं पिछले दो चुनाव को देखें तो यहां भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी है। इस सीट की हिस्ट्री देखें तो 12 बार विधानसभा चुनाव हुआ है, जिसमें से 8 बार कांग्रेस के उम्मीदवार को अपना विधायक चुना।

साक्षी सिंह

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली है।

चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र में आकर राज्य की समीक्षा कर चुका है। 288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है।

ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए रालेगांव विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।

1967 से अस्तित्व में है रालेगांव विधानसभा सीट

रालेगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। रालेगांव विधानसभा सीट 1967 से ही है। रालेगांव, यवतमाल जिले में स्थित सात निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह रालेगांव शहर और तालुका को कवर करता है। अनुसूचित, जनजाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। रालेगांव, कलंब और बाभुलगांव तालुका रालेगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। यह यवतमाल-वाशिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है, जिसमें वाशिम जिले के साथ-साथ पांच अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं, जैसे वाशिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, करंजा, यवतमाल (ST), दिग्रास और पुसाद।

कब किसने मारी बाजी

संख्या साल उम्मीदवारों का नाम चुनाव पार्टी
1. 1967  एम.एन. भलावी निर्दलीय पार्टी
2. 1972 आनंदराव के.देशमुख कांग्रेस
3. 1978 सुधाकरराव बकारामजी धुर्वे कांग्रेस
4. 1980  गुलाबराव बाजीराव कांग्रेस
5.  1985  गुलाबराव बाजीराव कांग्रेस
6. 1990 नेताजी तनबाजी राजगडकर जनता दल
7. 1995 वसंत पुरके कांग्रेस
8. 1999 वसंत पुरके कांग्रेस
9. 2004 वसंत पुरके कांग्रेस
10. 2009 वसंत पुरके कांग्रेस
11. 2014 अशोक उइके भारतीय जनता पार्टी
12. 2019 अशोक उइके भारतीय जनता पार्टी

2024 में क्या होगा जनता का मूड

अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि रालेगांव विधानसभा क्षेत्र में जनता ने सबसे ज्यादा बार कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को चुना है। वहीं पिछले दो चुनाव को देखें तो यहां भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी है। इस सीट की हिस्ट्री देखें तो 12 बार विधानसभा चुनाव हुआ है, जिसमें से 8 बार कांग्रेस के उम्मीदवार को अपना विधायक चुना। वहीं एक बार निर्दलीय, एक बार जनता दल और पिछले दो चुनाव से भारतीय जनता पार्टी के झोली में सीट जा रहा है। वैसी रालेगांव विधानसभा चुनाव की हिस्ट्री देखें तो कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है। ऐसे में अभी यहां से कांग्रेस के भी जीतने की चांसेस बरकरार है। हालांकि, पिछले दो चुनावों को देखें तो कांग्रेस का वोट प्रतिशत गिरता ही जा रहा है। वहीं बीजेपी की वोट प्रतिशत मजबूत है और विजयी पार्टी भी बनकर इस सीट पर उभर कर सामने आई है। ऐसे में एक बार फिर से कांग्रेस का आना मुश्किल लग रहा है । हालांकि 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था।

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे