लक्ष्मण हाके व मनाेज जरांगे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

लक्ष्मण हाके ने मनोज जरांगे पर बोला हमला, संतोष देशमुख हत्याकांड को लगाया ये आरोप

ओबीसी कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे और भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश धस पर सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड की गंभीरता को कम करने का आरोप लगाया...

आकाश मसने

छत्रपति संभाजीनगर: बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख हत्या का मामला राजनीतिक विरोध के साथ-साथ अब जातीय टकराव को रूप ले रहा है। हत्या के विरोध में चल रहे आंदोलन में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनाेज जरांगे के बाद ओबीसी कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके भी कूद पड़े हैं। लक्ष्मण हाके ने जरांगे पर जमकर निशाना साधा है।

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके ने बुधवार को मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले मनोज जरांगे और भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश धस पर सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड की गंभीरता को कम करने का आरोप लगाया।

बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच देशमुख को 9 दिसंबर को अगवा कर लिया गया और उनकी प्रताड़ित कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उनकी हत्या पनचक्की परियोजना से जुड़ी एक ऊर्जा कंपनी के खिलाफ जबरन वसूली के प्रयासों को रोकने के लिए की गई थी। पुलिस ने उनकी हत्या के मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जातीय टकराव को रूप ले रहा मुद्दा

हत्या ने जातीय टकराव का रूप ले लिया है, क्योंकि सरपंच देशमुख मराठा थे जबकि मामले के ज्यादातर आरोपी वंजारी समुदाय से हैं जो बीड क्षेत्र का प्रभावी समुदाय है। भाजपा विधायक सुरेश धस सहित विपक्षी और सत्तारूढ़ दलों के कुछ नेताओं ने वंजारी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की है। मंत्री पर आरोप लगाए जा रहे है कि उनके सहयोगी वाल्मिक कराड और हत्या मामले के बीच संबंध हैं। छत्रपति संभाजीनगर में देशमुख की शोक सभा में ओबीसी कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके ने कहा कि "मनोज जरांगे और सुरेश धस ने संतोष देशमुख हत्याकांड की गंभीरता को कम किया है। जब अंतरवाली सराटी में जरांगे के आरक्षण आंदोलन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ था, तब धस कहां थे?"

चुनाव के बाद विधायक धस की भाषा बदली

लक्ष्मण हाके ने आरोप लगाया कि पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद विधायक धस की भाषा बदल गई है। उन्होंने मुंडे को हराने के लिए काम किया, लेकिन मुंडे के जीतने के बाद अब धस कोशिश कर रहे हैं कि मुंडे बीड के प्रभारी मंत्री न बनें।

ओबीसी कार्यकर्ता हाके ने दावा किया कि "हमने ऐसी घटनाओं पर कभी राजनीति नहीं की। हमने कभी किसी का जाति के आधार पर समर्थन नहीं किया और न ही मार्च निकाला, लेकिन यहां एक विशेष समुदाय के खिलाफ जहर फैलाया जा रहा है।"

मनोज जरांगे पर बोला हमला

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पर हमला करते हुए हाके ने कहा कि “वह दुर्घटनावश नेता बन गए। उन्हें आरक्षण के मुद्दे के बारे में कुछ पता नहीं... एक समय था जब मुसलमानों को निशाना बनाया जाता था, उसके बाद दलितों को। लेकिन हाल में ओबीसी समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाया जा रहा है।”

हाके ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार पर भी हमला किया और पूछा कि वह परभणी में हुई हिंसा के बाद न्यायिक हिरासत में मरने वाले सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार से मिलने क्यों नहीं गए।

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज