(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
लातूर

लातूर में खूनी गैंगवार: कॉलेज कैंपस में छात्रों के बीच चाकूबाजी, 1 की मौत, 3 घायल; 4 आरोपी गिरफ्तार

Latur Crime News: महाराष्ट्र के लातूर में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कॉलेज परिसर में डिप्लोमा छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें एक छात्र की हत्या कर दी गई।

आकाश मसने

Latur Student Murder: महाराष्ट्र के शैक्षणिक केंद्र माने जाने वाले लातूर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां औसा रोड स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 वर्षीय एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस गैंगवार में तीन अन्य छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामूली विवाद और खूनी अंजाम

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम की है। कॉलेज के तीसरे वर्ष के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्रों के दो समूहों के बीच किसी पुराने निजी विवाद को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और एक गुट ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में विक्रम नारायण पांचाल (20) नामक छात्र पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

4 आरोपी छात्र गिरफ्तार

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लातूर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त चार आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि कॉलेज परिसर के भीतर हथियार कैसे पहुंचे और क्या इस विवाद के पीछे कोई पुरानी रंजिश या रैगिंग जैसा मामला तो नहीं था।

विधायक अमित देशमुख ने पुलिस से की ये मांग

इस घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल है। लातूर के स्थानीय विधायक और कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि शहर में बढ़ती अवैध गतिविधियों और युवाओं के बीच बढ़ते अपराध ग्राफ पर लगाम लगाई जाए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video