सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
कोल्हापुर

शारीरिक संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या; जेब पर लगी स्याही बनी कातिल का काल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Panhala Police Investigation: कोल्हापुर के पन्हाला में महिला को शारीरिक संबंध से इनकार करने पर अंकुश पाटील ने उतारा मौत के घाट। जानें पुलिस ने मौके पर मिले पेन से कातिल को कैसे दबोचा?

गोरक्ष पोफली

Kolhapur Panhala Murder Case: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के पन्हाला तहसील से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहाँ एक महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज एक स्याही के दाग और एक खुले पेन की मदद से सुलझा लिया है। कोलोली गांव के मासुलकी नाम के खेत में काम करने गई छबुताई सर्जेराव पाटील की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पन्हाला पुलिस की जांच में यह खौफनाक सच सामने आया कि आरोपी अंकुश हणमंत पाटील (51) ने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी। जब महिला ने इसका पुरजोर विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसके सिर और हाथों पर घातक प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

स्याही के दाग ने खोला राज

शुरुआत में पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं था। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन से भी कुछ खास हाथ नहीं लगा। हालांकि, घटनास्थल के पंचनामे के दौरान पुलिस को एक खुला हुआ पेन मिला, जिसने संदेह पैदा किया। जब पुलिस ने गांव के संदिग्धों से पूछताछ शुरू की, तो आरोपी अंकुश की जेब पर स्याही का एक छोटा सा दाग दिखाई दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि विरोध करने पर उसने महिला की हत्या कर दी थी।

सबूत मिटाने की नाकाम कोशिश

आरोपी ने खुद को बचाने के लिए साक्ष्यों को नष्ट करने का पूरा प्रयास किया था। वह घर से शर्ट पहनकर निकला था, लेकिन दोपहर में केवल बनियान में लौटा और बाद में दूसरा शर्ट पहन लिया। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए बहाना बनाया कि शर्ट पर कीचड़ लग गया था, इसलिए उसने उसे धो दिया, जबकि असल में वह खून या स्याही के निशानों को छिपाना चाहता था। जांच में यह भी पता चला कि उसने घर आने जाने के लिए अलग अलग रास्तों का इस्तेमाल किया था।

अपराधियों का परिवार: तीन भाई हत्या के आरोपी

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू आरोपी का पारिवारिक इतिहास है। हणमंत पाटील के चार बेटों में से तीन हत्या जैसे संगीन जुर्म में शामिल रहे हैं।

  • अंबाजी (दूसरे नंबर का बेटा): 2014 के एक मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
  • लहू (तीसरे नंबर का बेटा): 1999 में एक हत्या के मामले में आरोपी था (अब मृत)।
  • अंकुश (चौथे नंबर का बेटा): अब इस ताजा हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ है।

अंकुश पर इससे पहले 2021 में भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज हो चुका था। फिलहाल, कोर्ट ने आरोपी को 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई को पन्हाला पुलिस और स्थानीय अपराध जांच शाखा की टीम ने अंजाम दिया।

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे