Amravati politics 
महाराष्ट्र

बडनेरा को मिला नया मिनी महापौर, किशोर जाधव ने संभाला पदभार

Amravati Politics: अमरावती के बडनेरा में युवा स्वाभिमान पार्टी के नगरसेवक किशोर जाधव ने ज़ोन नंबर 4 के मिनी महापौर पद की शपथ ली। विधायक रवि राणा के नेतृत्व में समारोह आयोजित किया गया।

महाराष्ट्र डेस्क

Badnera Development: अमरावती विधायक रवि राणा के नेतृत्व में युवा स्वाभिमान पार्टी के वार्ड नंबर 22 के नगरसेवक किशोर जाधव को ज़ोन नंबर 4 के मिनी महापौर पद पर नियुक्त किए जाने के बाद बडनेरा में एक उत्साही माहौल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष नीलकंठ कात्रे, मार्गदर्शन सुनील राणा, उप महापौर सचिन भेंडे, गट नेता नाना आमले समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। किशोर जाधव ने गणमान्य लोगों की उपस्थिति में जोन क्रमांक 4 मिनी महापौर का पदभार संभाला।

प्रभावी ढंग से काम करने का विश्वास

इस समय जाधव ने बडनेरा शहर के विकास के लिए प्रभावी ढंग से काम करने का विश्वास जताया। उन्होंने यह भी कहा कि युवा स्वाभिमान पार्टी शहर में नागरिकों की लंबित समस्याओं, बुनियादी सुविधाओं, सड़कों, पानी की आपूर्ति, सफाई और विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अपने भाषण में किशोर जाधव ने कहा कि विधायक रवि राणा के मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत, वे बडनेरा शहर के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

ये थे मौजूद

इस अवसर पर शिक्षण सभापति एड. प्रीति रेवणे, नगरसेवक संजय हिंगासपुरे, सुमति ढोके, अजय जायसवाल, दीपक साहू, नंदा सावड़े, रजनी डोंगरे, गौरी मेघवानी, महेश मूलचंदानी, योगेश विजयकर, अर्चना पांडे, प्रियंका भूषण पाटने, मीरा कांबले, मधुरा कहाले सहित अन्य मौजूद थे। संचालन अमोल मिल्खे ने किया।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला