240 crore extra budget demand (सोर्सः सोशल मीडिया) 
जालना

Jalna News: 240 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट दें: पालक मंत्री पंकजा मुंडे की मुख्यमंत्री से मांग

Pankaja Munde: जालना जिले की जिला वार्षिक योजना 2026-27 के लिए पालक मंत्री पंकजा मुंडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से 240 करोड़ रुपये अतिरिक्त बजट की मांग की।

आंचल लोखंडे

Jalna District Aannual Plan: वर्ष 2026-27 की जिला वार्षिक योजना (सामान्य) को अंतिम रूप देने के लिए देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के लिए 240 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की मांग पालक मंत्री पंकजा मुंडे ने की।

पंकजा मुंडे ने कहा कि जिला वार्षिक योजना के तहत व्यय के मामले में जालना जिला राज्य में अग्रणी रहा है। मुख्यमंत्री के 150-दिवसीय सुधार कार्यक्रम और 100-दिवसीय मूल्यांकन अभियान में भी जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। साथ ही जालना ड्रायपोर्ट को शीघ्र शुरू करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्यस्तरीय जिला वार्षिक योजना बैठक

जिलाधिकारी आशिमा मित्तल ने प्रस्तुतिकरण में बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए सरकार द्वारा जिले को 359.24 करोड़ रुपये की बजट सीमा निर्धारित की गई है। इसी आधार पर 359 करोड़ 24 लाख रुपये की जिला वार्षिक योजना को जिला योजना समिति की बैठक में मंजूरी दी गई है। विभिन्न कार्यान्वयन एजेंसियों से प्राप्त प्रस्तावों को देखते हुए 600 करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव राज्यस्तरीय बैठक में प्रस्तुत किए गए, जिसके चलते 240.76 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट की आवश्यकता बताई गई।

डीएम ने कहा-विकास कार्य होंगे साकार

जिलाधिकारी आशिमा मित्तल ने कहा कि अतिरिक्त बजट मिलने पर जिले में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें आपले सरकार सेवा केंद्रों का आधुनिकीकरण, अवैध रेत खनन पर नियंत्रण के लिए एआई कैमरे, पर्यटन विकास, ऐतिहासिक किलों का संरक्षण, ग्रामीण व जिला सड़कों का डामरीकरण और सुदृढ़ीकरण, राजस्व विभाग के मंडल अधिकारी कार्यालयों का उन्नयन, पशु चिकित्सालयों का निर्माण व सुदृढ़ीकरण, शासकीय भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, पुस्तकालय, उद्यान और प्रतियोगी परीक्षा केंद्रों का विकास, रेशम उद्योग, ग्लो गार्डन व चौपाटी का निर्माण तथा दृष्टिहीन दिव्यांगजनों के लिए नैविनॉट उपकरण उपलब्ध कराना शामिल है।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

बैठक में मुंबई से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वित्त एवं नियोजन राज्यमंत्री आशीष जायसवाल, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव ओपी गुप्ता और नियोजन विभाग की सचिव शैला उपस्थित रहीं। इसके अलावा विधायक हिकमत उढाण, जिला परिषद के सीईओ पीएम मिन्नू, पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अतिरिक्त सीईओ शिरीष बनसोड़े और जिला योजना अधिकारी सुचित कुलकर्णी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया।

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा