प्रतीकात्मक तस्वीर  
जलगांव

बिजली के झटके से वायरमैन की मौत

बिजली विभाग की घोर लापरवाही शनिवार को एक निजी कर्मी पर भारी पड़ गई. बिजली विभाग का अनुबंध कर्मी की बिजली के तारों से टकराने वाले पेड़ों की छंटाई करते समय करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई.

गोविंद आर्य

बिजली विभाग की लापरवाही से हुई घटना

जलगांव. घटना शनिवारी सुबह दस बजे सिंधी कॉलोनी के समीप  सिध्दि विनायक हॉस्पिटल के पीछे घटित हुई. सिंधी कॉलोनी सब डिवीजन के कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां बिजली के तार पेड़ों से मौत बनकर लटक रहे हैं. कई जगहों पर जर्जर खंभे हादसे को न्योता दे रहे हैं. तारों की हालत भी नाजुक है. कई बार इसकी जानकारी विभाग को दी गई, पर इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था.

पेड़ की डाली काटते समय हुआ हादसा

बारिश के मौसम में वायर से बार-बार पेड़ों की डालियां छूने के कारण बिजली आपूर्ति होने में दिक्कत होती थी जिसके कारण नागरिकों की शिकायत पर अनुबंध कर्मी वायरमैन शेख कादर शेख अमीर 11 केवीए के पास एक पेड़ की एक डाल को काट रहे थे. डीपी की बिजली आपूर्ति बंद थी, किंतु वहीं पास स्थित 33 केवी क्षमता की डीपी है. पेड़ की शाखा काटते समय वह 33 केवीए डीपी पर गिरी, जिसके कारण बिजली के तारों से करंट लगने के कारण शेख कादर की मौत हो गई. सरकारी मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है. एमआयडीसी पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना