Representational Pic 
जलगांव

हत्या का सन्देह, अंतिम संस्कार रोक अस्पताल भेजा गया शव

अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान मृतक का गला घोंटने के निशान दिखाई देने पर पत्नी ने पति का अंतिम संस्कार बीच में रोक दिया और शव को चिता से उठा कर सीधे शव परीक्षण के लिए ज़िला अस्पताल भेज दिया।

गोविंद आर्य

इस घटना से एमडीएस कालोनी मेहरून में सनसनी फैल गई। महिला ने एमआईडीसी पुलिस थाने में हत्या का सन्देह होने की शिकायत की है। मिली जानकारी के अनुसार रोगी योगेश वसंत अत्तरदे कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। इसी बीच उसका मंगलवार को निधन हो गया था। योगेश को तपेदिक की बीमारी थी। वह पिछले 9 महीनों से लापता था। दस दिन पहले घर लौटा था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्हें चार दिन पहले अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

पत्नी गई थी मायके

मंगलवार शाम 4 बजे योगेश की मौत हो गयी। इस समय मृतक की पत्नी मायके गई थी। भाई ने घटना के बारे में बताया और कहा कि अंतिम संस्कार रात 8 बजे होगा। इसी के अनुसार अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की गईं। शव को मेहरुन श्मशान घाट ले जाया गया, कुछ लोगों ने योगेश की पत्नी से उसके पति का चेहरा दिखाने के लिए कहा, लेकिन उसके भाई ने इस पर आपत्ति जताई, भाई की हरकत पर अन्य लोगों को शक हुआ कि कहीं योगेश की हत्या तो नहीं की गई।

पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज

रोकने के बावजूद लोगों ने शव को देखा। उसके गले पर फांसी के फंदे के निशान थे। जिसके चलते उन्हें शव संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। इस घटना की सूचना एमआईडीसी पुलिस स्टेशन को दी गई। परिजनों ने शव को परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस और चिकित्सकों ने बताया है कि मौत का सही कारण शव परीक्षण के बाद ही पता चलेगा

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना