जलगांव में गंभीर हादसा। (सौजन्यः सोशल मीडीया) 
जलगांव

Jalgaon Train Accident : जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह, ट्रैक पर उतरे यात्रियों को बैंगलोर एक्सप्रेस ने रौंदा

महाराष्ट्र के जलगांव के परांदा रेलवे स्टेशन के पास एक बहुत ही गंभीर हादसा हुआ है। पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से यात्री ट्रेन से कूद पड़े। जिसमें अब तक 8-10 लोगों के मौत की खब़र बतायी जा रही है।

आंचल लोखंडे

जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव के परांदा रेलवे स्टेशन के पास एक बहुत ही गंभीर हादसा हुआ है। पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से यात्री ट्रेन से कूद पड़े। यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए छलांग लगा दी। वहीं कुछ लोग चेनपुलिंग करके उतरने लगे। तभी दूसरे ट्रैक पर आ रही बैंगलोर एक्सप्रेस ने कई लोगों को कुचल दिया है। इस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुयी है। हालांकि समाचार एजेंसी 8-10 लोगों के मरने की जानकारी दे रही है। वहीं 30-40 लोगों के घायल होने की भी जानकारी आ रही है।

जानकारी में बताया जा रहा है कि जैसे ही ऐसे हादसे की जानकारी हुयी तो आपातकालीन सहायता प्रदान करने और घटना की जांच करने के लिए अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचने लगे। हालांकि हताहतों की संख्या की पुष्टि करने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल बोले

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई की ओर आ रही थी। तभी चेन पुलिंग कर कुछ यात्री ट्रैक पर उतर गए। इस बीच दूसरी तरफ से आई कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में वह लोग आ गए। रेलवे अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

सीएम योगी ने जताया शोक पुष्पक ट्रेन हादसे पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए कहा है कि पुष्पक ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराने के लिए स्थानीय प्रशासन व रेलवे से अपील करता हूं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा