(फाइल फोटो) 
जलगांव

दशहरा-दिवाली के लिए रेल विभाग का बड़ा फैसला, इस रूट पर बढ़ाई गई स्पेशल ट्रेनें

रेलवे में यात्रियों की भीड़ आगामी दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर बढ़ने वाली है। यात्रियों की परेशानी न हो, इसके लिए मध्य रेलवे प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे विभाग त्योहारों और विशेष दिनों में यात्रियों को सुविधा देने के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाती हैं।

आकाश मसने

जलगांव: रेलवे में यात्रियों की भीड़ आगामी दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर बढ़ने वाली है। यात्रियों की परेशानी न हो, इसके लिए मध्य रेलवे प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। इस निर्णय से रेलवे यात्रियों की परेशानी कम होगी। रेलवे विभाग त्योहारों और विशेष दिनों में यात्रियों को सुविधा देने के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाती हैं।

मध्य रेलवे ने भुसावल सेक्शन से त्योहारों के मौके पर 4 विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। इन 4 नई रेलगाड़ियों में से केवल सीएमएसटी-गोरखपुर ट्रेन को जलगांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा, जबकि बाकी 3 ट्रेनों को भुसावल स्टाॅपेज मिला हैं।

ये है स्पेशल ट्रेनें

  • एलटीटी-नागपुर (02139) और नागपुर-एलटीटी (02140) - विकली स्पेशल अवधि: 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक।
  • सीएमएसटी-गोरखपुर (01079) और गोरखपुर-सीएमएसटी (01080)- दैनिक अवधि: 22 अक्टूबर से 13 नवंबर तक, जिन की आवृत्ति दैनिक होगी
  • सीएसएमटी-अन्सोल (01145) और अन्सोल-सीएसएमटी (01146)- दैनिक अवधि: नियमित, जिसकी आवृत्ति साप्ताहिक होगी। एलटीटी मुंबई-दानापुर (01143) और दानापुर-एलटीटी मुंबई (01144)- दैनिक अवधि: 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक।

इन ट्रेनों की बढ़ी अवधि

मध्य रेलवे ने अपनी विशेष ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। 01139 नागपुर-मडगांव विशेष ट्रेन की सेवा 28 दिसंबर तक बढ़ाई गई है। 01140 मडगांव-नागपुर विशेष ट्रेन की सेवा 29 दिसंबर तक बढ़ाई गई है। 01211 बडनेरा-नासिक अनारक्षित विशेष ट्रेन और 01212 नासिक-बडनेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की सेवा 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई है।

वहीं ट्रेन संख्या 11025 दादर-बलिया की सेवा 30 दिसंबर तक और 11026 बलिया-दादर स्पेशल की सेवा 1 जनवरी तक बढ़ाई गई है। इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी और उनकी यात्रा सुविधाजनक होगी।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस