जलगांव

जलगांव में झारखंड के मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने जप्त किए इतने मोबाइल

प्रभाकर दुबे

जलगांव: रामानंद नगर पुलिस (Ramanand Nagar Police) ने झारखंड (Jharkhand) के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नाबालिगों की मदद से बाजार में आने वाले ग्राहकों की जेब से मोबाइल फोन (Mobile Phone) चुरा (Mobile Thief Gang) लेता था। आरोपी के पास से चोरी के 15 मोबाइल बरामद किए गए हैं। तूफान रघु सिखियासन (30) पुराना भट्टा गांव निवासी और बारिश अर्जुन महतो (35), जो महाराजपुर नया टोला कल्याणी जि. साहेबगंज झारखंड का निवासी है। इन दोनों के साथ तीन नाबालिग बच्चों को भी पकड़ा गया है। 

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के दादावाड़ी का एक बुजुर्ग अपने मोबाइल फोन की मरम्मत के लिए सोमानी बाजार जा रहा था। सड़क पर चलते समय बाजार के सामने से आ रहे चार अजनबियों ने वृद्ध का रास्ता रोक लिया। उनके पूछने पर चारों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसी बीच बुजुर्ग के चिल्लाने पर क्षेत्रवासियों ने तीन मोबाइल झपटमारों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। इस संबंध में रामानंद नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। 

घर से पुलिन ने जप्त किए इतने मोबाइल फोन

हिरासत में लिए गए तीनों से गहन पूछताछ में पता चला कि उनका फरार साथी अकोला में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तूफान रघु सिखियासन को वहां से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के एक अन्य सहयोगी बारिश अर्जुन महतो को शेगांव से गिरफ्तार किया। उसके घर की तलाशी ली गई तो वहां से 13 महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए। इस संबंध में रामानंद नगर थाने में मामला दर्ज किया गया।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!