ST Bus (सो. सोशल मीडिया) 
जलगांव

जलगांव: 3 किमी तक बिना ब्रेक के बेकाबू दौड़ी एसटी बस, 35 यात्री घायल; सुरक्षा बैरियर से टकराकर रुकी रफ्तार

Jalgaon ST Bus Accident: जलगांव में महाराष्ट्र राज्य परिवहन की एक बस ब्रेक फेल होने से 3 किलोमीटर तक बेकाबू दौड़ी। हादसे में 30 से 35 यात्री घायल हुए हैं। बस चालक और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हैं।

रूपम सिंह

Jalgaon ST Bus  Dhule to Bhusawal: धुलिया से भुसावल जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन एसटी की एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। बस के ब्रेक फेल होने से वह करीब 3 किलोमीटर तक बेकाबू हालत में सड़क पर दौड़ती रही। इस दौरान बस में सवार 50 से 60 यात्रियों की सांसें अटक गईं।

गनीमत रही कि बस सड़क किनारे लगे सुरक्षा बैरियर से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में करीब 30 से 35 यात्री घायल हुए हैं। यात्रियों के मुताबिक, बस पारोला से निकलने के बाद एरंडोल के पास धारागीर गांव पहुंचने से पहले ही बस के पिछले हिस्से से तेज खड़खड़ाहट की आवाज आने लगी थी।

कुछ ही देर में चालक को एहसास हुआ कि बस के ब्रेक फेल हो चुके हैं और वाहन पर नियंत्रण खत्म हो गया है। इसके बाद बस कभी सड़क पर तो कभी सड़क के नीचे उतरते हुए करीब 3 किलोमीटर तक बेकाबू दौड़ती रही। इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी मच गई और जान बचाने के लिए चीखपुकार शुरू हो गई। हादसे की भयावहताबताया जा रहा है कि बस बेकाबू होने के दौरान उसके कुछ पहिए भी निकल गए थे।

आखिरकार बस सड़क किनारे लगे सुरक्षा बैरियर से जा टकराई, जिससे उसकी रफ्तार थम सकी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक और परिचालक कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए धुलिया भेजा गया है। घायलों का इलाज जारीहादसे में घायल यात्रियों को जलगांव के शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकांश यात्रियों को अंदरूनी चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक एसटी बस महामंडल की ओर से इस तकनीकी खराबी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, यात्रियों ने बसों की देखरेख और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति