फर्जी जन्म प्रमाणपत्र (सौ. सोशल मीडिया ) 
जलगांव

जलगांव में जन्म प्रमाण पत्र विवाद, भाजपा नगरसेवक जाकिर खान पर गंभीर आरोप

Jalgaon MNC Elections से पहले जन्म प्रमाण पत्रों को लेकर विवाद गहरा गया है। शिवसेना यूबीटी के पूर्व महापौर कुलभूषण पाटील ने BJP नगरसेवक जाकिर खान पर शपथ पत्र में फर्जी दस्तावेज का आरोप लगाया है।

अपूर्वा नायक

Jalgaon Birth Certificate Controversy: फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों को लेकर शुरू हुई मुहिम अब सियासी मोड़ लेती दिख रही है। किरीट सौमेया द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद अब जलगांव में भाजपा नगरसेवक पर ही गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

कूलभूषण पाटिल ने भाजपा नगरसेवक ज़ाकिर खान रसूल खान पर जन्म प्रमाण पत्रों में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया है। पाटील ने दो जन्म प्रमाण पत्र सार्वजनिक किए हैं, जिनमें एक बेटी का जन्म 2 सितंबर 2000 और दूसरी का 17 सितंबर 2000 दर्शाया गया है। दोनों तिथियों के बीच केवल 15 दिनों का अंतर है। ये प्रमाण पत्र जलगांव नगर पालिका के जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग द्वारा जारी बताए जा रहे हैं।

शपथ पत्र में संतान संख्या पर सवाल

आरोप यह भी है कि जाकिर खान ने चुनावी शपथ पत्र में केवल तीन संतानों का उल्लेख किया, जबकि वास्तव में उनके पांच बच्चे होने का दावा किया जा रहा है। सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का भी आरोप लगाया गया है।

कुलभूषण पाटील ने नगर पालिका आयुक्त और जलगांव पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक महीने के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

नगरसेवक ने बताया राजनीतिक साजिश

वहीं जाकिर खान ने सभी आरोपों को निराधार और राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि सभी दस्तावेज वैध हैं और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अब यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है। आगे की कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR