जलगांव

नशिराबाद से एक करोड़ का गांजा जब्त, तस्करों में मचा हड़कम

अमन दुबे

नशिराबाद : स्थानीय क्राइम ब्रांच पुलिस (Crime Branch Police) और भूसावल पुलिस (Bhusaval Police) उप अधीक्षक ने गुप्त सूचना पर एक करोड़ रुपए (One Crore Rupees) से भी अधिक का गांजा (Hemp) जब्त किया है। यह दबिश नशिराबाद स्थित एक छोटे से कस्बे तिघे के एक मकान से जब्त किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ (Narcotics) का वजन 8.85 किलोग्राम बताया हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस मादक पदार्थ का कनेक्शन धुलिया (Dhulia), मुंबई (Mumbai) से बताया जा रहा है।

885 किलो गांजा जब्त किया

जलगांव अपराध शाखा के निरीक्षक किरण कुमार बाकाले और भुसावल के पुलिस उपाधीक्षक सोमनाथ वाघचौरे के मार्गदर्शन में टीम ने नशिराबाद क्षेत्र के तिघे गांव के एक घर से करीब 885 किलो गांजा जब्त किया। ऑपरेशन सोमवार आधी रात के करीब किया गया, सिस्टम ने गांजा की गिनती देर रात तक की नशिराबाद पुलिस में मामला दर्ज किया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है।

इससे पहले रावेरा में करीब 1 करोड़ रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर भी जब्त की गई थी। इस कार्रवाई से गांजा तस्करों में हड़कम मचा हुआ है। 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए